भोपाल में इस बार स्टेट लेवल का क्रिकेट टूर्नामेंट

0
Spread the love

पिछले साल भोपाल संभाग स्तरीय टूर्नामेंट हुआ था। इस बार यह राज्य स्तरीय हो रहा है। - Dainik Bhaskar

भोपाल केमिस्ट एसोसिएशन इस साल राज्य स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन करेगा, जिसमें प्रदेशभर से केमिस्ट खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। इस बार टूर्नामेंट की थीम भगवान बिरसा मुंडा पर आधारित रखी गई है। हर मैच के मैन ऑफ द मैच खिलाड़ी को दी जाने वाली ट्रॉफी में भगवान बिरसा मुंडा की आकृति होगी।

28 जनवरी से शुरू होगी केमिस्ट प्रीमियर लीग

केमिस्ट प्रीमियर लीग (CPL) का शुभारंभ 28 जनवरी से होगा। बुधवार को टूर्नामेंट की तैयारियां जोरों पर रहीं। यह सीपीएल का छठवां सीजन है। इसके पहले चार सीजन भोपाल जिला स्तर पर, जबकि पांचवां सीजन भोपाल संभाग स्तर पर आयोजित हुआ था। इस बार पहली बार यह टूर्नामेंट प्रदेश स्तरीय रूप में आयोजित किया जा रहा है।

हर साल नई थीम पर होता है टूर्नामेंट

भोपाल केमिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष जितेंद्र धाकड़ ने बताया कि केमिस्ट प्रीमियर लीग हर साल किसी राष्ट्रनायक को समर्पित की जाती है। पिछले सीजन में टूर्नामेंट देवी अहिल्याबाई होल्कर की थीम पर आयोजित हुआ था। इस साल यह टूर्नामेंट भगवान बिरसा मुंडा की थीम पर आयोजित किया जा रहा है।

हर मैच से पहले राष्ट्रगान और वंदे मातरम का गायन होगा। टूर्नामेंट में मध्यप्रदेश के विभिन्न जिलों के खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। किसी भी जिले का खिलाड़ी किसी भी जिले की टीम से खेल सकता है।

ये शर्त भी रहेगी

टूर्नामेंट में वही खिलाड़ी भाग ले सकेंगे, जिनका नाम ड्रग लाइसेंस में प्रोपराइटर या पार्टनर के रूप में दर्ज होगा। टूर्नामेंट का आयोजन 28 जनवरी से 1 फरवरी तक किया जाएगा। सभी मैच फेथ क्रिकेट क्लब, रातीबड़ (भोपाल) में खेले जाएंगे।

विजेता टीम को मिलेगा पुरस्कार

प्रतियोगिता में प्रदेशभर से 16 टीमें भाग लेंगी, जिसमें करीब 250 खिलाड़ी अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। विजेता टीम को 1 लाख 1 हजार रुपए, जबकि उपविजेता टीम को 51 हजार रुपए की इनामी राशि दी जाएगी। इसके अलावा अन्य व्यक्तिगत पुरस्कार, ट्रॉफियां और नकद इनाम भी दिए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home2/lokvarta/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481