राष्ट्रगीत एवं राष्ट्रगान 3 जून को मंत्रालय स्थित पटेल पार्क में होगा
मंत्रालय स्थित वल्लभ भाई पटेल पार्क में राष्ट्र -गीत “वन्देमातरम” एवं राष्ट्र -गान “जन गण मन” का गायन 3 जून को प्रात: 11 बजे किया जाएगा। 1 एवं 2 जून को शासकीय अवकाश होने के कारण राष्ट्र गीत एवं राष्ट्रगान का आयोजन 3 जून को किया जायेगा। उल्लेखनीय है कि प्रत्येक माह के प्रथम कार्य दिवस पर राष्ट्र गीत एवं राष्ट्र गान का आयोजन पटेल पार्क में किया जाता है।
