ध्वनि प्रदूषण के संबंध शासन द्वारा जारी निर्देशों का सख़्ती से कराया जाए पालन – कलेक्टर

0
Spread the love

ध्वनि प्रदूषण के संबंध शासन द्वारा जारी निर्देशों का सख़्ती से कराया जाए पालन – कलेक्टर

आग लगने की घटनाओं की रोकथाम के लिए अधिकारियों को दिए निर्देश

साप्ताहिक टीएल बैठक संपन्न

कलेक्टर श्री कौशलेंद्र विक्रम सिंह द्वारा सोमवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में टीएल बैठक ली गई। इस दौरान सभी विभागों के लंबित कार्यों एवं सीएम हेल्पलाइन प्रकरणों की समीक्षा कर उनका समय-सीमा में निराकरण करने के निर्देश दिए गए।

कलेक्टर श्री सिंह ने ध्वनि प्रदूषण के संबंध शासन द्वारा जारी निर्देशों का सख़्ती से पालन कराने के निर्देश देते हुए कहा कि इनका उल्लंघन करने वालों पर सभी एसडीएम, पुलिस प्रशासन का सहयोग लेकर कार्यवाही करें। उन्होंने कहा कि आग लगने की घटनाओं के रोकथाम के लिए प्रत्येक तहसील स्तर पर एक टीम बनाई जाए। स्कूल, कॉलेज, कोचिंग, गेम ज़ोंस, मॉल, शासकीय भवनों एवं अन्य सभी सार्वजनिक स्थल जहां बड़ी संख्या में लोगों का आना-जाना होता हैं, ऐसे सभीं स्थलों की फायर एनओसी का क्रॉस एग्जामिनेशन कर भ्रमण भी कर लें। इस प्रकार की घटना के संज्ञान में आते ही टीम द्वारा क्विक रिस्पांस के तहत कार्यवाई होना चाहिए।

कलेक्टर श्री सिंह ने कहा कि आगामी समय में जिले के नदी, कुआँ, तालाबों, बाबड़ियों एवं अन्य जलस्रोतों का सफाई अभियान चलाया जाना हैं इसके संबंध में सभी एसडीएम जगह चिन्हित कर तैयारी पूरी कर लें।

बैठक के दौरान एडीएम श्री हिमांशु चंद्र, सभी अनुविभागों के एसडीएम एवं सभी विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Jansampark Madhya Pradesh
#dmbhopal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home2/lokvarta/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481