कांग्रेसजनों ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व. पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि पर श्रद्धासुमन अर्पित कर किया उनका पुण्य स्मरण

0
Spread the love

भोपाल, 27 मई 2024

देश के प्रथम प्रधानमंत्री रहे, स्वतंत्रता सेनानी, भारत रत्न स्वर्गीय पंडित जवाहरलाल नेहरू की 60 वीं पुण्यतिथि पर कांग्रेसजनों ने प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय सहित विभिन्न स्थानों पर स्थित जवाहर लाल नेहरू की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर उनका पुण्य स्मरण किया।
कांग्रेसजनों ने सर्वप्रथम राजधानी के रोशनपुरा चौराहा स्थित जवाहरलाल नेहरू जी की प्रतिमा पर, तत्पश्चात नेहरू नगर चौराहा स्थित प्रतिमा पर पहुंचकर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किये। प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में कांग्रेसजनों ने स्वर्गीय जवाहरलाल नेहरू के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर उनका पुण्य स्मरण किया।
कांग्रेसजनों ने स्वर्गीय पं. जवाहर लाल नेहरू का पुण्य स्मरण करते हुये कहा कि वे आधुनिक भारत के निर्माता थे, नई सोच, विकसित भारत और विकासशील भारत की कल्पना उन्होंने गढ़ी थी। देश में आज बड़े-बड़े कल कारखाने, शासकीय स्कूल, कॉलेज, रेल्वे, बड़ी-बड़ी कंपनियां उन्हीं की देन हैं। जिसे आज भाजपा सरकार निजीकरण करने और बेचने पर तुली हुई है और देश की जनता के साथ अन्याय किया जा रहा है।
प्रदेश कांग्रेस सहित अन्य विभिन्न स्थानों पर आयोजित पुण्यतिथि कार्यक्रम में पूर्व मंत्री पी.सी. शर्मा, भोपाल लोकसभा के प्रत्याशी अरूण श्रीवास्तव, जिला शहर एवं ग्रामीण कांग्रेस कमेटी के अध्यक्षद्वय प्रवीण सक्सेना और अनोखी मानसिंह पटेल, कांग्रेस पदाधिकारी गोविंद गोयल, श्रीमती विभा पटेल, राजकुमार सिंह सहित संतोष कंसाना, गुड्डू चौहान, रामराज तिवारी, महक राणा, तनय, धर्मेन्द्र राय सहित अन्य कांग्रेसजन उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home2/lokvarta/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481