मप्र के मंत्रियों और अधिकारियों को मोदी ने दे रखी भ्रष्टाचार करने की छूट?  

0
Spread the love

 

भोपाल।(हिन्द न्यूज़ सर्विस)। एक ओर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भ्रष्टाचार के खात्मे को लेकर तमाम ढिंढोरा पीटते हैं लेकिन मजे की बात यह है कि वह और उनकी पार्टी के राष्ट्रीय नेता देशभर के विपक्षियों के यहां ईडी और सीबीआई के छापे पड़वाने में नहीं चूकते हैं लेकिन जो मप्र भ्रष्टाचार में लिप्त है, इस प्रदेश की स्थिति यह है कि जो मंत्री सबसे ज्यादा भ्रष्टाचार या गैर कानूनी कार्य करता है उसको न मोदी और न ही भाजपा के राष्ट्रीय नेता हटाने में क्यों परहेज करते हैं, जबकि इसी प्रदेश में कई ईमानदार मंत्री और लोकप्रिय नेताओं को मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व ने मंत्रीमण्डल से पृथक किया ही है बल्कि उन्हें पार्टी की मुख्य धारा में भी सक्रिय नहीं किया वहीं भ्रष्ट मंत्री जो सिमी के आतंकवादी को बड़ी रकम लेकर जेल से छुड़ाने की सिफारिश करके छुड़वा देते हैं और जब सरकार की बदनामी होती है तो जैसा कि कहते हैं कि अपनी गलती का एहसास मानते हुए उसे पुन: जेल में भेज देते हैं यही नहीं अपने आपको तथाकथित नेताओं की यह स्थिति है कि वह प्रदेश की बाकी कार्य तो छोड़ों अपने क्षेत्र के लोगों के दुख-दर्द में शामिल नहीं होते और उनके दुख दर्द का नाजायज फायदा उठाने में नहीं चूक ते, ऐसा ही एक मामला प्रदेश में चर्चित है जिसमें शिवराज मंत्रिमंडल के तत्कालीन मंत्री जगदीश देवड़ा ने उनके क्षेत्र के उनके ही एक सहयोगी शराब कारोबारी की यहां से खरीदी गई जहरीली शराब से उनके १४ मतदाताओं की मृत्यु हो गई थी लेकिन अपने आपको लोकप्रिय व जनप्रिय नेता मानने वाले जगदीश देवड़ा ने अपने क्षेत्र के १४ मतदाताओं की दुखद मौत के बाद भी उनके दुख में शामिल न होते हुए उस शराब कारोबारी जिसके यहां से जहरीली शराब खरीदने के बाद इन मतदाताओं की मृत्यु हुई थी उस शराब कारोबारी के बेटे से सोने की चेन भेंट लेने का जरा भी दुख नहीं हुआ। ऐसे एक नहीं अनेकों कारनामे जगीदश देवड़ा की कार्यशैली प्रदेश भर में चर्चित है उसके बाद भी मजे की बात यह है कि अपनी विपक्षी पार्टी के नेताओं को ईडी और सीबीआई की जांच करवाने वाले भाजपा नेताओं और भ्रष्टाचार के खिलाफ ढिंढोरा पीटने वाले पीएम मोदी ने जगदीश देवड़ा के खिलाफ आज तक कोई कार्रवाई नहीं की जिसको लेकर तरह-तरह की चर्चाएं व्याप्त तो हैं ही बल्कि पीएम मोदी व भाजपा नेताओं की भ्रष्टाचार के खिलाफ अपने विपक्षियों के खिलाफ की जाने वाली कार्यवाही और अपनी पार्टी के मंत्री जगदीश देवड़ा के खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं किये जाने को लेकर प्रदेश में तरह-तरह की चर्चाएं व्याप्त हैं और लोग यह कहते हैं कि क्या भ्रष्टाचार के खिलाफ मोदी और भाजपा के आलाकमान की इस तरह की दोहरी नीति को लेकर भी चर्चाएं व्याप्त हैं, आम जनता तो यह भी चर्चा चटकारे लेकर कर रही है कि भाजपा नेता और पीएम मोदी की जिस प्रकार से विपक्षी नेताओं के खिलाफ ईडी और सीबीआई की जांच करवाने में फुर्ती रहती है लेकिन इसी मप्र में शिवराज के राज से लेकर अभी तक भ्रष्टाचार घोटाले के इतिहास प्रकाश में आये इसी घोटाले और भ्रष्ट मंत्री के खिलाफ कोई कार्यवाही न करना भी लोगों के गले नहीं उतर रही है?

००००००००००००००००००००

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home2/lokvarta/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481