मृत्यौपरांत देहदान करने वाले धीरज भटनागर को दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर*
मृत्यौपरांत देहदान करने वाले धीरज भटनागर को दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर*
मेडिकल छात्रों के अध्ययन के लिए एम्स को सौंपी अपनी देह
कायस्थम ने भी चलाया हुआ है देहदान, अंगदान का अभियान
भोपाल, 5 नवंबर 2025
राजधानी के कटारा हिल्स, निवासी श्री धीरज भटनागर का कार्डियक अरेस्ट के कारण चार नवंबर को निधन हो गया था ।इस दुखद घड़ी में भी परिवारजनों उनकी पत्नी श्रीमती सुनीता व बच्चे सृष्टि एवं सार्थक ने उनकी इच्छा का सम्मान करते हुए उनके पार्थिव शरीर को एम्स अस्पताल को सौंप कर समाज को प्रेरक संदेश दिया है। स्व. धीरज भटनागर के संकल्प को सम्मान देते हुए एम्स प्रबंधन ने उनके पार्थिव शरीर को गार्ड ऑफ ऑनर दिया ,जिसमें एम्स के छात्र- छात्राएं भी शामिल हुए।
देहदानी श्री धीरज भटनागर का पार्थिव शरीर अब मेडिकल अध्ययन कर रहे छात्र – छात्राओं को नए अनुसंधानों में सहायता प्रदान करेगा तथा कुछ दृष्टि बाधित लोगों को नेत्र ज्योति भी मिल सकेगी।
देहदानी श्री धीरज भटनागर की पत्नी श्रीमती सुनीता भटनागर भी देहदान के प्रति संकल्पित है । कायस्थ समाज की अग्रणी संस्था कायस्थम ने भी मृत्यौपरांत अंगदान व देहदान के लिए जागरूकता अभियान चलाया हुआ है। इसके लिए चित्रांश बंधुओ से घोषणा पत्र भरवाएं है।
