नशे से दूरी है जरूरी
थाना रातीबड़:-
–नशे से दूरी है जरूरी–
थाना रातीबड़ को मिली सफलता ।
अवैध मादक पदार्थ गांजा का परिवहन करते हुये आरोपी पुलिस गिरफ्त में ।
बाहर राज्य से लेकर आने वाले अबैध मादक पदार्थ गांजा के कारोबार में लिप्त है गांजा तस्कर।
आरोपी के कब्जे से 5.150 किग्रा गांजा बरामद कुल कीमती करीवन 1.50 लाख रुपये।
शहर में मादक पदार्थों के अवैध परिवहन एवं विक्री पर अंकुश लगाने एवं अपराधियो पर नियंत्रण हेतु पुलिस आयुक्त भोपाल श्री हरिनारायणाचारी मिश्र एवं अतिरिक्त पुलिस आयुक्त भोपाल श्री अवधेश गोस्वामी द्वारा आरोपियो की धरपकड हेतु एवं कार्यबाही हेतु निर्देशित किया गया है।
उक्त निर्देशो के अनुक्रम में पुलिस उपायुक्त जोन-01 श्री आशुतोष गुप्ता के निर्देशन एवं अति. पुलिस उपायुक्त जोन-01 श्रीमती रश्मि अग्रवाल दुबे व सहायक पुलिस आयुक्त टीटी नगर श्रीमती अंकिता खातरकर के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी रातीबड़ उनि० रास बिहारी शर्मा के नेतृत्व में थाना रातीबड़ पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ गांजा का परिवहन करते हुये एक आरोपी के खिलाफ की एन.डी.पी.एस एक्ट के तहत कार्यबाही।
दिनांक 05.11.2025 को थाना रातीबड़ नगरीय पुलिस भोपाल जोन 01 द्वारा दिनांक 04.11.2025 को जरिए मुखबिर सूचना प्राप्त हुई थी कि महाकाल तिराहा कलखेडा रोड नीलबड रातीबड भोपाल पर एक लडका रोहित कुमार उम्र करीबन 19 साल, ब्लैक कलर की टीशर्ट, ब्लू कलर का जींस जिसके हाथ में काले रंग का पिट्टू बैग है, जिसमें मादक पदार्थ गांजा है उक्त लडका गांजे को बेचने की फिराक में कलखेडा रोड पर महाकाल तिराहे के पास में खडा है । जिसे घेराबंदी कर हमराह बल के साथ पकडकर पूछताछ की गयी उक्त काले रंग का पिटटू बैग में क्या होना पूछा गया जिसने संतोषजनक जवाब नही दिया घुमा फिरा कर बाते करने लगा जिससे सख्ती से पूछताछ करने पर बैग मे मादक पदार्थ गांजा होना बताया जो आरोपी के कब्जे से काले रंग का पिट्टू बैग की तलाशी ली गयी। तो काले रंग का पिट्टू बैग के अंदर रखा पदार्थ गांजा होना पाया गया। संदेही से नाम पता पूछने पर अपना नाम रोहित कुमार उम्र 20 साल निवासी समस्तीपुर बिहार हाल नीलबड का होना बताया। आरोपी के विरुद्ध धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया।
जम मशरुका – 5.150 किग्रा ग्राम अबैध मादक पदार्थ गांजा, कुल कीमती करीबन 1 लाख 50 हजार रुपये
आरोपी की जानकारीः-
1. रोहित कुमार पिता राजेश कुमार झा उम्र 20 साल निवासी समस्तीपुर बिहार ।
सराहनीय भूमिका- उक्त कार्यवाही में निम्नांकित टीम की भूमिका सराहनीय रही ।
सराहनीय भूमिका- उक्त कार्यवाही में निम्नांकित टीम की भूमिका सराहनीय रही ।
टीम 01. थाना प्रभारी रातीबड़ उनि0 रासबिहारी शर्मा , उनि ओ0पी0 रघुवंशी, आर0 नीतेश शर्मा, आर0 अनुराग यादव ।
टीम 02. उनि. गौरव पाण्डेय, सउनि नंदकिशोर दुबे, प्रआर0 धीरेन्द्र सिंह, आर0 नरेश मौर्य ।
की महत्वपूर्ण भूमिका रही ।
