भोपाल में मध्यप्रदेश के मुख्यमन्त्री Dr Mohan Yadav जी व मन्त्रिमण्डल के सदस्यों ने ‘विकसित मध्यप्रदेश @2047 दृष्टि पत्र’ का विमोचन और एमपी ई-सेवा पोर्टल व मोबाइल ऐप, Invest MP 3.0 पोर्टल एवं स्वच्छता साथी Wash on Wheels (WoW) ऐप का शुभारंभ किया।

0
Spread the love

मध्यप्रदेश के 70वें स्थापना दिवस पर आज रवींद्र भवन, भोपाल में मध्यप्रदेश के मुख्यमन्त्री Dr Mohan Yadav जी व मन्त्रिमण्डल के सदस्यों ने ‘विकसित मध्यप्रदेश @2047 दृष्टि पत्र’ का विमोचन और एमपी ई-सेवा पोर्टल व मोबाइल ऐप, Invest MP 3.0 पोर्टल एवं स्वच्छता साथी Wash on Wheels (WoW) ऐप का शुभारंभ किया।

इस अवसर पर उज्‍जैन में हवाई अड्डा विकसित करने के लिए मध्‍यप्रदेश शासन एवं Airports Authority of India के मध्‍य अनुबंध भी हुआ। रीवा व नई दिल्‍ली के मध्य फ्लाइट के लिए एयर लाइन्स एयर इण्डिया और रीवा व इंदौर के मध्य फ्लाइट के लिए IndiGo को Letters of Award (LOA) वितरित किए गए ।

कार्यक्रम में ‘पीएम श्री पर्यटन हेलीकॉप्‍टर सेवा’ के अंतर्गत सेक्टर-1 में इंदौर, उज्जैन व ओंकारेश्वर हेतु मध्‍यप्रदेश टूरिज्‍म बोर्ड तथा मेसर्स ट्रांस भारत एविएशन के बीच और सेक्टर-2 में भोपाल, मढ़ई व पचमढ़ी एवं सेक्टर-3 में जबलपुर, बांधवगढ़ और कान्हा हेतु मध्‍यप्रदेश टूरिज्‍म बोर्ड एवं मेसर्स जेट एविएशन के बीच अनुबंध हुए।

इस अवसर पर माननीय केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री श्री राममोहन नायडू जी की गरिमामयी उपस्थिति रही ।

#अभ्युदय_मध्यप्रदेश
#समृद्ध_मध्यप्रदेश
#मध्यप्रदेश_स्थापना_दिवस

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home2/lokvarta/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481