पुलिस ने गोली चलाकर लूट करने वाले 30000 के इनामी बदमाश एवं उसके 03 सहयोगियो को किया गिरफ्तार

0
Spread the love

 

थाना अरेरा हिल्स

पुलिस ने गोली चलाकर लूट करने वाले 30000 के इनामी बदमाश एवं उसके 03 सहयोगियो को किया गिरफ्तार

घटना का विवरणः- दिनांक 24.10.25 को फरियादी श्याम विजय वर्गीय पिता श्री गोपाल कृष्ण विजय वर्गीय उम्र 22 साल निवासी म.न.302/1 फाईन इन्कलेव एच.पी.पेट्रोल पम्प के पास बीमा कुंज कोलार रोड भोपाल ने थाना अरेरा हिल्स मे आरोपी दीपेन्द्र गुर्जर के द्वारा फरियादी के साथ 30000 रु ऑनलाईन खाते मे डलवाने एवं पैसे मांगने पर आरोपी द्वारा फरियादी पर रायफल से जान से मारने की नीयत से 03 राउंड फायर कर फरार हो जाने की रिपोर्ट की जिस पर थाना अरेरा हिल्स मे अपराध क्रमांक 184/25 धारा 109,309(4) बीएनएस कायम कर विवेचना मे लिया गया ।

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस आयुक्त भोपाल श्री हरिनारायणाचारी मिश्र एवं अतिरिक्त पुलिस आयुक्त श्री अवधेश गोस्वामी द्वारा आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी हेतु दिए गए दिशा निर्देश के पालन में पुलिस उपायुक्त जोन- 02 श्री विवेक सिंह तथा अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जोन-2 श्री गौतम सोलंकी व सहायक पुलिस आयुक्त एम.पी. नगर ,भोपाल श्री मनीष भारद्वाज के मार्गदर्शन मे थाना अरेरा हिल्स के अपराध क्रमांक 184/25 धारा 109,309(4) बीएनएस ईजाफा धारा 249,317(2) बीएनएस, 25,27 आर्म्स एक्ट मे रोशनपुरा चौराहे पर गोली चलाकर 30000 की लूट करने वाले आरोपी दीपेन्द्र गुर्जर को एवं आरोपी का अपराध मे सहयोग करने वाले 03 आरोपियो को गिरफ्तार किया गया ।

प्रकरण में की गई कार्यवाहीः-

प्रकरण गंभीर होने से वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन मे तुरंत पुलिस टीम का गठन कर आरोपी की पतारसी के लिए रवाना किया गया । आरोपी की पतारसी के दौरान आरोपी की सीडीआर का विश्लेण किया गया एवं सीसीटीवी फुटेज देखी गई जिसके आधार पर पुलिस टीम द्वारा साहब सिंह पिता रणवीर गुर्जर उम्र-23 साल निवासी ग्राम सिकरौदा थाना सिविल लाईन जिला मुरैना एवं देशराज गुर्जर पिता रामदीन गुर्जर उम्र-33 साल निवासी ग्राम रुअर मैना बसई थाना सुमावली मुरैना को चिन्हित कर पुछताछ की गयी । जिन्होने दीपेन्द्र गुर्जर ने जो आँन लाईन दुकान रोशनपुरा भोपाल पर किसी खाते मे पैसे ट्रांसफर करवाकर आँन लाईन दुकान दार को नगद पैसे नहीं दिये और दुकान दार द्वारा नगद पैसे माँगने पर दीपेन्द्र गुर्जर ने अपने साथ रखी रायफल से आंन लाईन दुकान दार श्याम विजयवर्गीय पर तीन राउण्ड फायर कर बाद भोपाल से भागकर मुरैना आना बताया था जिसको साहब सिंह,देशराज द्वारा घटना की जानकारी होने व अपराध छिपाने के नियत से आरोपी दीपेन्द्र गुर्जर आश्रय देकर उसकी मदद कर घटना प्रयुक्त रायफल व जिंदा 03 राउण्ड को अपने पास रख लिये व आरोपी दीपेन्द्र सिंह गुर्जर को पकड़े जाने के डर से अन्यत्र जगह भगा दिया बाद आरोपी दीपेन्द्र गुर्जर के बैंक अकाउंट खंगाले गये जिससे पता चला कि आरोपी द्वारा लूट किया हुआ पैसा गुलफशा पति फुरखान अली उम्र 25 साल नि. पानी की टंकी के पास ग्राम असोडा थाना हापुड देहात जिला हापुड उ.प्र. को घटना के तुरंत बाद पैसा ट्रांसफर किया गया हैl

जानकारी प्राप्त होने के तत्काल बाद ही पुलिस की एक टीम को जिला हापुड उ.प्र. रवाना कर सहयोगी महिला को हिरासत में लिया गया । बाद आरोपी की तलाश की गई जिसकी सूचना प्राप्त हुई कि आरोपी मुरैना से भोपाल भागकर आ गया है । सूचना पर तत्काल पुलिस टीम को आरोपी की तलाश में रवाना किया गया । मोबाईल की लोकेशन के आधार पर प्रकरण के आरोपी दीपेन्द्र गुर्जर को मालवीय नगर से पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार किया गया । आरोपी से पूछताछ करने के बाद पता चला कि गुलफसा खान आरोपी के लगातार 22200 रूपये की मांग कर रही थी एवं आरोपी ने महिला को पैसा देने के लिये घटना को अंजाम दिया ।

आरोपी करीब 02 माह पहले भोपाल चार इमली निवासी लोकेन्द्र गुर्जर के यहां नौकरी करने आया था । लोकेन्द्र आरोपी से अपनी कार चलवाता था एवं अपनी लाईसेंसी पिस्टल व 315 बोर राईफल आरोपी को देकर सुरक्षा में रखकर समाज में रौब दिखाता था । लोकेन्द्र गुर्जर ने आरोपी को अपनी लाईसेंसी पिस्टल व 315 बोर राईफल दे रखी थी जिसका उपयोग करके आरोपी ने घटना को अंजाम दिया।

गिरफ्तार आरोपीगण के नाम पते –

1. दीपेन्द्र सिंह गुर्जर उर्फ दीपू पिता निरंजन सिंह गुर्जर उम्र 24 साल निवासी ग्राम रथौल का पुरा थाना दिमनी जिला मुरैना म.प्र, हाल गोपाल डेयरी के पास रायरू पुरानी छावनी ग्वालियर

2. साहब सिंह पिता रणवीर गुर्जर उम्र-23 साल निवासी ग्राम सिकरौदा थाना सिविल लाईन जिला मुरैना म.प्र.l

3. देशराज गुर्जर पिता रामदीन गुर्जर उम्र-33 साल निवासी ग्राम रुअर मैना बसई थाना सुमावली मुरैना म.प्र.l

4. गुलफशा पति फुरखान अली उम्र 25 साल नि. पानी की टंकी के पास ग्राम असोडा थाना हापुड देहात जिला हापुड उ.प्र.l

सराहनीय भूमिकाः- प्रकरण मे आरोपीगणो की तलाश पतारसी एवं गिरफ्तारी मे वरिष्ठ अधिकारीयो का मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी सुनील शर्मा के नेतृत्व मे थाना अरेरा हिल्स से उनि राजेश तिवारी,उनि. नरेन्द्र सिंह परमार , प्रआर. 363 गोपाल तिवारी , आर 3447 नंदकिशोर, आर. 3256 कालुराम बिहारे, आर.4446 बादाम अलावा, आर. 4943 धरम परमार, आर958 रुपकिशोर राजपूत, मआर.4402 देवीका पठाडे,

थाना अयोध्या नगर से उनि. जयवीर सिंह बघेल, थाना एमपी नगर से प्रआर. धर्मेन्द्र बघेल, आर. मनोज जाट, थाना बागसेवनिया से सउनि मनोज शर्मा, आर 30 अवतार गुर्जर, आर 4709 राघवेन्द्र यादव थाना गोविंदपुरा से मआर. 3556 चन्द्रकला, थाना सिविल लान मुरैना से प्रआर 66 उदयवीर, प्रआर 59 सुनील बंसल, आर 17 संजय गुर्जर, आर 729 सुनील परमार, आर 769 अराफात खान एवं तकनीकी शाखा पुलिस उपायुक्त जोन 02 से आर 3457 भूपेन्द्र एवं आर 4064 जितेन्द्र सिंह की सराहनीय भूमिका रही है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home2/lokvarta/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481