थाना हनुमानगंज पुलिस द्वारा शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार कर 01 तीन पहिया वाहन व 1 स्कूटी कीमती 2,12,000/- रूपये का मशरूका बरामद

0
Spread the love

*थाना हनुमानगंज नगरीय पुलिस जिला भोपाल*

*दिनांक 12.10.25*

*थाना हनुमानगंज पुलिस द्वारा शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार कर 01 तीन पहिया वाहन व 1 स्कूटी कीमती 2,12,000/- रूपये का मशरूका बरामद*

भोपाल शहर में वाहन चोरी,सम्पत्ति संबंधी आपराधो पर नियंत्रण रखने तथा अपहृत मामलो मे मुखबिर तंत्र विकसित कर शत् प्रतिशत बरामदगी सुनिश्चित करने पुलिस आयुक्त नगरीय भोपाल श्री हरिनारायण चारी मिश्र द्वारा भोपाल पुलिस को निर्देशित किया गया है। उक्त निर्देशों के अनुक्रम में अतिरिक्त पुलिस आयुक्त भोपाल श्री अवधेश गोस्वामी एवं पुलिस उपायुक्त जोन – 03 भोपाल श्री अभिनव चौकसे व पुलिस उपायुक्त यातायात श्री जितेन्द्र पंवार द्वारा प्रभावी कार्यवाही के निर्देश दिये गये है । जिसके तारतम्य में अति. पुलिस उपायुक्त जोन-03 श्री शालिनी दीक्षित व सहायक पुलिस आयुक्त हनुमानगंज श्री राकेश सिंह बघेल के निर्देशन मे थाना प्रभारी थाना हनुमानगंज निरीक्षक अवधेश सिंह भदौरिया ने टीम गठित कर मुखबिर तंत्र विकसित करते हुए वाहन चोर से 01 तीन पहिया वाहन व 1 स्कूटी बरामद करने में सफलता अर्जित की हैं।

*पुलिस कार्यवाहीः* दिनांक 12.10.25 दौराने इलाका गस्त सूचना प्राप्त हुई कि थाना हनुमानगंज मे चोरी ई रिक्शा सिंधी कालोनी के पास एक व्यक्ति लिए खडा है कि सूचना तस्दीक पर सिंधी कालोनी चौकी के पास पावर हाउस के पास रोड के किनारे पहुंचकर देखा तो ई रिक्सा मे एक लडका बैठा मिला जो पुलिस को देखकर जाने का प्रयास किया । जिससे नाम पता पूछा जो अपना नाम अमन पिता अव्दुल लईक खांन उम्र 20 साल निवासी जितेंद्र की किराने की दुकान के पास,हाउसिंग बोर्ड कालोनी थाना निशातपुरा भोपाल का बताया जिसने बताया कि इस ई रिक्सा को आज से तीन दिन पहले नादरा बस स्टैंड के पास बने बिजली के आफिस के पास से रात के समय चोरी करना तथा एक सफेद रंग की एक्टिवा को आज से चार , पांच दिन पहले नादरा बस स्टैंड से पान की दुकान के सामने से चोरी करना बताया ।उक्त ईरिक्सा थाना हाजा के अपराध क्रमांक 513/25 का मशरुका एवं एक सफेद रंग की बिना नम्बर की एक्टिवा अपराध क्रमांक 512/25 धारा 303(2)बीएनएस का मशरुका होने से जप्त किया गया तथा आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय भोपाल के समक्ष पेश किया गया ।

*गिरफ्तार आरोपी का नाम पता व आपराधिक रिकार्ड* –

1. . अमन पिता अव्दुल लईक खांन उम्र 20 साल निवासी जितेंद्र की किराने की दुकान के पास,हाउसिंग बोर्ड कालोनी थाना निशातपुरा भोपाल

क्र अप क्र धारा थाना

1 513/25 303(2) bns हनुमानगंज

2 512/23 303(2) bns हनुमानगंज

*भूमिका* – वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में मशरूका बरामद करने मे थाना प्रभारी निरीक्षक अवधेश सिंह भदौरिया,कार्य.उनि ओमप्रकाश यादव,कार्य.प्रआर 1206 पुष्पेन्द्र मिश्रा ,कार्य.प्रआर 2883 गोविन्दराम ,आरक्षक 1574 सलमान खान,आरक्षक 3582 आशीष त्यागी,आरक्षक 3443 ममलेश तिलावदिया ,आर 3485 जितेन्द्र राजावत की सराहनीय भूमिका रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home2/lokvarta/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481