दीपावली त्योहार को दृष्टिगत रखते हुए नगर के जुमेराती, चैक बाजार, न्यू-मार्केट, 10 नम्बर मार्केट, बैरागढ़ आदि प्रमुख बाजारों में आमजन का आवागमन सामान्य से अधिक रहने की संभावना है ।

0
Spread the love

‘‘ नगरीय यातायात पुलिस भोपाल’’

दिनांक-12.10.2025

 

दीपावली त्योहार को दृष्टिगत रखते हुए नगर के जुमेराती, चैक बाजार, न्यू-मार्केट, 10 नम्बर मार्केट, बैरागढ़ आदि प्रमुख बाजारों में आमजन का आवागमन सामान्य से अधिक रहने की संभावना है । नगरीय यातायात पुलिस भोपाल द्वारा विभिन्न बाजारों में इस दौरान उचित यातायात प्रबंधन हेतु पार्किंग एवं यातायात व्यवस्था निम्नानुसार रहेगी:-

1. पुराना भोपाल बाजार:- दिनांक-13.10.2025 से 21.10.2025 तक दीपावली त्योहार के दौरान आंतरिक बाजार क्षेत्र (जनकपुरी, जुमेराती, छोटे भैया चैराहा, घोड़ा नक्कास चैराहा, हनुमानगंज, आजाद मार्केट) में भोपाल शहर के अलावा अन्य आसपास के शहरों व देहात से भी आम नागरिक (महिला/पुरूष) खरीदी करने आयेगे। उस अवधि में संख्या में भीड़ होने की स्थिति में पुराना शहर क्षेत्रान्तर्गत मुख्य बाजार में यातायात व्यवस्था एवं परिवर्तित मार्ग व्यवस्था आवष्यकतानुसार निम्नानुसार रहेगीः-

ंण् बाजार क्षेत्र में यातायात का अत्याधिक दबाव होने पर कोई भी लोडिंग वाहन/आॅटो रिक्षा/चार-पहिया वाहन आंतरिक बाजार क्षेत्र (जनकपुरी, जुमेराती, छोटे भैया चैराहा, घोड़ा नक्कास चैराहा, हनुमानगंज, आजाद मार्केट) में प्रवेष नहीं कर सकेंगे ।

इण् करोंद, डीआईजी बंगला, सिंधी काॅलोनी, शाहजहांनाबाद की ओर से आने वाले सभी चार पहिया वाहन आंतरिक बाजार क्षेत्र में प्रवेष नही होंगे, भोपाल टाकीज चैराहे से बाल विहार ग्राउण्ड में पार्क किये जा सकेंगे।

बण् भारत टाकीज की ओर से बाजार में आने वाले सभी दो-पहिया वाहन सेन्ट्रल लायब्रेरी मैदान में पार्क किये जा सकेंगे ।

कण् स्ंागम टाॅकीज की ओर से सब्जी मण्डी होकर बाजार आने वाले चार पहिया/तीन पहिया वाहन सब्जी मण्डी रिक्त प्रांगण में पार्क किये जा सकेंगे।

मण् लखेरापुरा, रंजन पेन कार्नर, इतवारा, मारवाड़ी रोड, हब्राहिमपुरा से किसी भी प्रकार के चार पहिया, तीन पहिया वाहन चैक बाजार की ओर नहीं जा सकेंगे । ये वाहन सरस्वती प्रषासन के पास मल्टीलेबल पार्किग एवं सदर मंजिल के पास स्थित पार्किग कर सकेगें।

ण् िचैक बाजार में भीड़ होने की स्थिति में दो-पहिया वाहन भी परिवर्तित किये जावेंगे । ये वाहन सरस्वती प्रषासन के पास मल्टीलेबल पार्किग में पार्क कर सकेगें।

2. 10 नम्बर मार्केट- दिनांक-13.10.2025 से 21.10.2025 तक आवष्यकतानुसार आम जन की सुविधा हेतु 10 नम्बर मार्केट की ओर जाने वाले मार्ग को वन-वे किया जाएगा । इसमें वाहन वंदे मातरम् चैराहा से 10 नम्बर मार्केट की ओर प्रवेष कर 10 नम्बर मार्केट तिराहा होते हुए नेषनल अस्पताल की ओर जा सकेंगे। इसी प्रकार साढ़े 10 नम्बर स्टाॅप से वाहन 10 नम्बर मार्केट तिराहा होते हुए नेषनल अस्पताल की ओर जा सकेंगे। नेषनल अस्पताल से 10 नम्बर मार्केट तथा 10 नम्बर मार्केट से वन्दे मातरम चैराहे की ओर वाहन प्रतिबंधित रहेगें ।

3. न्यू मार्केट – न्यू मार्केट में टी.टी. नगर थाना चैराहे के पास स्थित मल्टी लेवल पार्किंग में पर्याप्त पार्किंग स्थान है, जहां न्यू मार्केट आने वाले अपने वाहन पार्क करेंगे । यातायात का अत्याधिक दबाव होने पर रंगमहल चैराहे से थाना चैराहे की ओर एवं टीटी क्रास तिराहे से थाना चैराहे की ओर वाहन का आवागमन परिवर्तित मार्ग से किया जावेगा।

मार्गः-मटका चैराहा, स्पोर्ट मार्ट ।

4. एमपी नगर- एमपी नगर जोन-1 में स्थित मल्टी लेवल पार्किंग एवं अन्य पार्किंग में अपने वाहन पार्क करेंगे ।

5. बैरागढ़- चंचल चैराहा के पास स्थित मल्टी लेवल पार्किंग में सभी व्यापारी अपने वाहन पार्क करेंगे । साथ ही नये ब्रिज निर्माण के कारण छोटे-छोटे पार्किग स्थल पीडब्लूडी द्वारा तैयार किये जा रहे है। उक्त स्थान पर ग्राहक कुछ समय के लिए वाहन पार्क कर सकेगें।

6. व्यपारियों से अनुरोध है कि वाहनों से सामान लोडिंग/अनलोडिंग का कार्य रात्रि-24ः00 बजे से प्रातः-07ः00 बजे तक ही करना सुनिष्चित करें।

नागरिकों से अपील है कि निर्धारित स्थानों पर ही अपने वाहन पार्क करें, जिससे अन्य वाहन चालकों को सुविधाजनक यातायात प्रवाह प्राप्त हो सके एवं असुविधा से बचने के लिए सार्वजनिक यात्री वाहनों का उपयोग करें।

नगरीय यातायात पुलिस भोपाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home2/lokvarta/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481