राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने श्री राजेश गौड के निवास पर पहुंचकर किया भोजन

0
Spread the love

➡️ राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने श्री राजेश गौड के निवास पर पहुंचकर किया भोजन

 

राजपाल श्री मंगुभाई पटेल ने सागर जिले की रहली विधानसभा क्षेत्र के कड़ता ग्राम में अनुसूचित जनजाति समुदाय के श्री राजेश गौंड़ के प्रधानमंत्री आवास पहुंचकर दोपहर का भोजन किया। इस अवसर पर पूर्व मंत्री एवं विधायक श्री गोपाल भार्गव, विधायक श्री बृज बिहारी पटेरिया, विधायक श्री वीरेंद्र सिंह लोधी, जिला अध्यक्ष श्रीमती रानी कुशवाहा, श्री राजेश गौंड़ सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद थे। राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने अनुसूचित जनजाति समुदाय के श्री राजेश गौंड़ के द्वारा तैयार किया गया प्रधानमंत्री आवास पहुंचे जहां उन्होंने प्रधानमंत्री आवास परिसर में बने तुलसाने में जल अर्पण किया एवं हाथ जोड़कर सुख समृद्धि की प्रार्थना की। राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने दोपहर भोजन किया जिसमें ज्वार बाजरा की रोटी की सराहना की, खीर एवं दही बड़ा की भी प्रशंसा की।

 

CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Home Department of Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh #JansamparkMP #sagar #सागर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home2/lokvarta/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481