नवदुनिया-नईदुनिया (दैनिक जागरण समूह) का यह भव्य और स्टेट-ऑफ-द-आर्ट कार्यालय केवल एक इमारत नहीं, बल्कि पत्रकारिता के उस गौरवशाली सफर का प्रतीक है

नवदुनिया-नईदुनिया (दैनिक जागरण समूह) का यह भव्य और स्टेट-ऑफ-द-आर्ट कार्यालय केवल एक इमारत नहीं, बल्कि पत्रकारिता के उस गौरवशाली सफर का प्रतीक है जिसमें सत्य, निष्पक्षता और जनसरोकार की मशाल सदैव प्रज्वलित रही है। यह अत्याधुनिक परिसर आने वाले समय की चुनौतियों और अवसरों के बीच उस जीवंत पत्रकारिता का साक्षी बनेगा, जिसने मध्यप्रदेश ही नहीं, बल्कि पूरे देश की सोच और दिशा तय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। नवदुनिया-नईदुनिया ने सदैव समाज की आवाज़ बनकर राष्ट्र निर्माण की राह में अपनी जिम्मेदारी निभाई है। मुझे विश्वास है कि यह नया कार्यालय इस परंपरा को और भी नई ऊर्जा, संकल्प और आधुनिकता के साथ आगे बढ़ाएगा। पूरी नवदुनिया NaiDunia टीम को बधाई”
Dr Mohan Yadav
Ashish Agarwal
