10 तस्वीरों में देखिए अभिव्यक्ति-2025 का आखरी दिन

0
Spread the love

दैनिक भास्कर अभिव्यक्ति गरबा महोत्सव 2025 का रविवार को आखरी दिन रहा। लोग जमकर झूमे, नाचे, गाए और गरबा किया। गरबा महोत्सव के आखरी दिन भी पार्टिसिपेंट्स गेटअप, ड्रेसेस में पार्टिसिपेट करने आए। कोई शिवजी के गेटअप में आया तो किसी ने मोर के रूप को दर्शाते महोत्सव में भाग लिया। आखरी दिन भी गरबा महोत्सव में काफी भीड़ देखने को मिली। दोनों ही सर्कल खचाखच भरे दिखाई दिए।

अभिव्यक्ति-2025 गरबा महोत्सव 29 सितंबर सोमवार तक चलना था, लेकिन बारिश की संभावना के चलते 28 सितंबर को ही कार्यक्रम का समापन कर दिया गया।

टीम इंडिया के सपोर्ट में अभिव्यक्ति-2025 में लहराया तिरंगा झंडा

गरबा महोत्सव में भारत- पाकिस्तान मैच के बीच टीम इंडिया के सपोर्ट में गरबा सर्कल में तिरंगा झंडा भी लोगों ने लहराया। साथ ही लोगों ने “कहते हैं हमको प्यार से इंडिया वाले” जैसे गानों पर जमकर डांस भी किया।

25 सालों से अभिव्यक्ति में पार्टिसिपेट कर रहा पूरा परिवार

अभिव्यक्ति-2025 में आईं ममता जैन ने बताया कि हमें अभिव्यक्ति जॉइन किए 25 साल हो गए हैं। जब हमने पार्टिसिपेट किया था तो हमारा बेटा 3 साल का था अब हमारा बेटा 28 साल का हो गया है। उसकी शादी भी हो गई है और आज हम पूरा परिवार अभिव्यक्ति में पार्टिसिपेट करने के लिए आए हैं। हम यहां बहुत इंजॉय करते हैं। ये हमारी लाइफ का बहुत इम्पॉर्टेंट पार्ट है। हमें हर साल इसका इंतजार रहता है।

वुमन एम्पावरमेंट को प्रमोट करने अभिव्यक्ति में आईं कीर्ति

अभिव्यक्ति-2025 में पार्टिसिपेट करने आईं काव्य कीर्ति गुप्ता ने बताया कि मैंने ये गेटअप इंडिया मातृभूमि को रिप्रजेंट करने के लिए लिया है। मैंने अपनी ड्रेस में इंडिया की संस्कृति को भी दर्शाया है और कोशिश की है कि हम सब वुमन एम्पावरमेंट पर ज्यादा ध्यान दें। वुमन को ज्यादा सपोर्ट करें। मैंने अपनी ड्रेस में कमल, मोर, टाइगर और पीछे मैंने लिखा भी है। एक भारत अनेक रूप।

अभिव्यक्ति-2025 की सुरक्षा में लगे टीआई हेमंत श्रीवास्तव ने बताया कि अभिव्यक्ति-2025 के दौरान ड्यूटी करने का मौका मिला यह मेरा सौभाग्य है। कई सालों में इसके कार्यक्रम के बारे में सुनता था इस बार मुझे इसे अंदर से देखने का मौका मिला। बहुत बेहतरीन इंतजाम किया गया है।

अभिव्यक्ति-2025 में इनको मिले अवार्ड्स

अभिव्यक्ति-2025 में बेस्ट ड्रेस फिमेल अवार्ड वैशाली सिरवैया, आकांशा माहेश्वरी, संस्कृति श्रीवास्तव, मीनाक्षी तोमर, काव्या गुप्ता, खुशी ललवानी को मिला। वहीं बेस्ट ड्रेस मेल अवार्ड तरुन मिंडल, सुमित सोनगरा, मयंक परिहार, सुदीप श्रीवास्तव, सचिन मालवीय, हर्ष चौहान, संजय सिगोतवार को मिला। बेस्ट ड्रेस ग्रुप अवार्ड मधुबन ग्रुप, आरंभ ग्रुप, मोर ग्रुप को मिला। अभिषेक और श्रृष्टि बेस्ट को ड्रेस कपल का अवार्ड मिला।

कुछ तस्वीरों में देखें अभिव्यक्ति-2025 का आखरी दिन….

टीम इंडिया के सपोर्ट में गरबा सर्कल में लोगों ने लहराया तिरंगा।
टीम इंडिया के सपोर्ट में गरबा सर्कल में लोगों ने लहराया तिरंगा।
उत्तराखंड की संस्कृति को प्रमोट करने अभिव्यक्ति में आईं दो सहेली।
उत्तराखंड की संस्कृति को प्रमोट करने अभिव्यक्ति में आईं दो सहेली।
जनरल सर्कल में टॉर्च जलाकर जमकर थिरके लोग।
जनरल सर्कल में टॉर्च जलाकर जमकर थिरके लोग।
गरबा महोत्सव में मोर के गेटअप में झूमता नजर आया पार्टिसिपेंट
गरबा महोत्सव में मोर के गेटअप में झूमता नजर आया पार्टिसिपेंट
वुमन एम्पावरमेंट को सपोर्ट करने अभिव्यक्ति में आई महिला।
वुमन एम्पावरमेंट को सपोर्ट करने अभिव्यक्ति में आई महिला।
सिर पर भारी पगड़ी पहने खूब झूमे कपल।
सिर पर भारी पगड़ी पहने खूब झूमे कपल।
अभिव्यक्ति-2025 में आया केजीएफ का डूप्लिकेट।
अभिव्यक्ति-2025 में आया केजीएफ का डूप्लिकेट।
बरसाने के गेटअप में गरबा करने आया पूरा ग्रुप।
बरसाने के गेटअप में गरबा करने आया पूरा ग्रुप।
बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ की थीम पर अभिव्यक्ति में आया प्रतिभागी।
बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ की थीम पर अभिव्यक्ति में आया प्रतिभागी।
भगवान राधा कृष्णा की जोड़ी के गेटअप में गरबा करने आए पार्टिसिपेंट्स
भगवान राधा कृष्णा की जोड़ी के गेटअप में गरबा करने आए पार्टिसिपेंट्स
अभिव्यक्ति- 2025 में सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम।
अभिव्यक्ति- 2025 में सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home2/lokvarta/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481