अभिव्यक्ति गरबा का दूसरा दिन आज

0
Spread the love

भेल दशहरा मैदान में चल रहे 5 दिवसीय अभिव्यक्ति गरबा महोत्सव 2025 का आज दूसरा दिन है। बुधवार रात मां अम्बे की पूजा-अर्चना और महाआरती के साथ महोत्सव की शुरुआत हुई। पहले ही दिन शहरवासियों का जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। सिल्वर जुबली ईयर होने के कारण पूरा गरबा पंडाल ‘पिछवई’ थीम के रंग में जगमगा रहा है। यह थीम भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं और उनके रास-प्रेम को दर्शा रही है।

बड़ा सर्कल और नई एंट्री-एग्जिट व्यवस्था इस बार गरबा ग्राउंड को पिछले साल से बड़ा बनाया गया है। प्रतिभागियों का सर्कल 80 फीट से बढ़ाकर 100 फीट कर दिया गया है। मेन एंट्री गेट पर दोनों तरफ 12 लेन बनाई गई हैं और पहली बार दो एग्जिट गेट भी जोड़े गए हैं। पीछे वाले गेट पर प्रवेश लेन से लोगों को आसानी से अंदर आने की सुविधा मिल रही है। आयोजकों के अनुसार पहले दिन नई व्यवस्था से भीड़ के बावजूद एंट्री और पार्किंग में ज्यादा परेशानी नहीं हुई।

गरबा में मां अम्बे की आरती।
गरबा में मां अम्बे की आरती।

ऐप और काउंटर से ही पास गरबा में एंट्री केवल अभिव्यक्ति ऐप या अधिकृत काउंटर्स से खरीदे गए कपल पास से ही हो सकेगी। ऑन-स्पॉट टिकट के लिए मुख्य द्वार पर काउंटर बनाया गया है। पास मिलन स्वीट्स एंड नमकीन (एमपी नगर जोन 1), समीर मोबाइल (10 नंबर मार्केट), शर्मा एंड विष्णु फास्ट फूड (इंद्रपुरी, बावड़ियाकलां) समेत शहर के चुनिंदा स्थानों पर उपलब्ध हैं।

फूड फेस्टिवल का भी क्रेज दूसरे दिन भी फूड फेस्टिवल आकर्षण का बड़ा केंद्र रहेगा। यहां 35 स्टॉल्स पर देशभर के 10 राज्यों के व्यंजन परोसे जा रहे हैं। बनारसी, मराठवाड़ा, अमृतसरी और जोधपुरी खाने के साथ युवाओं की पसंद के इंडो-चाइनीज विकल्प और व्रत रखने वालों के लिए फलाहारी आइटम्स भी मिलेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home2/lokvarta/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481