श्री राम बारात चल समारोह २७ सितंबर, शनिवार को उज्जैन का नृसिंह बैंड, नर्मदा पुरम के विशाल ढोल शामिल होंगे
भोपाल। श्री दुर्गा उत्सव एवं श्री राम बारात समारोह समिति, जनकपुरी, जवाहर चौक,जुमेराती के तत्वावधान में लगातार ६५ वे वर्ष श्री राम बारात चल समारोह शनिवार २७ सितंबर को सायं ७ बजे श्री मरघटिया महावीर मंदिर शाहजहांनाबाद से शुरू होकर परंपरागत मार्गो से होते हुए जनकपुरी जवाहर चौक पहुंचेगा। यहां भगवान श्री राम का विवाह माता सीता के साथ वरमाला,बधाई गीत, आरती,प्रसाद वितरण के साथ होगा। भव्य आतिशबाजी, किन्नर समूह द्वारा नृत्य आदि आकर्षण का केंद्र होंगे।
आयोजन समिति के अध्यक्ष विनोद अग्रवाल , प्रवक्ता यश अग्रवाल ,श्री राम बारात संयोजक एवं ननि, भोपाल के पार्षद राजू कुशवाहा के अनुसार चल समारोह में नर्मदा पुरम के विशाल ढोल, उज्जैन का प्रसिद्ध नृसिंह बैंड,धर्मध्वजाऐं, ऊंट, नृत्य दल, मंगल कलश,दुल -दुल घोड़ी ,डमरु दल झांकियों में रास लीला, श्रीकृष्ण ,संत महात्मा के रथ,सहित भगवान श्री राम का भव्य रथ , आदि आकर्षण का केंद्र होंगे।
,ढोल -ढमाकें, सहित अन्य बैंड भी होंगे। जिन्हें जनकपुरी में प्रदर्शन अनुसार सम्मानित किया जाएगा।
मार्ग में विभिन्न धार्मिक, सामाजिक संगठनों,जन प्रतिनिधियों, धर्मप्रेमियों आदि द्वारा आरती, पूजा, स्वागत,प्रसाद, मिष्ठान वितरण किया जाएगा।
चल समारोह मार्ग: मरघटिया महावीर मंदिर शाहजहांनाबाद से भोपाल टाकीज़, हमीदिया रोड,बस स्टैंड चौराहे से घोडा निक्काश, छोटे भैय्या कार्नर से हनुमान गंज, मंगलवारा, ट्रांसपोर्ट एरिया से इतवारा,चिंतामन चौराहे, अग्रवाल पूडी भंडार से पीपल चौक, सुभाष चौक,लोहा बाजार,गुड बाजार जुमेराती से जनकपुरी जवाहर चौक पहुंचेगा।
सेवा में,
संपादक जी, मीडिया प्रभारी जी से निवेदन है कि श्री राम बारात चल समारोह में सपरिवार शामिल होने के साथ ही प्रचार -प्रसार में सहयोग कीजिए साथ ही सभी धर्मप्रेमियों से निवेदन है कि सोशल मीडिया पर फारवर्ड कर आयोजन में शामिल होकर धर्म लाभ लें।
निवेदक
विनोद अग्रवाल, अध्यक्ष
यश अग्रवाल प्रवक्ता
मोबाइल नं ८८७१२३१२१४
राजू कुशवाहा
श्री राम बारात चल समारोह संयोजक
एवं पार्षद, नगर निगम, भोपाल
