MP में दोपहर 3 बजे तक 59.63% वोटिंग; इंदौर में सबसे कम 48.04% वोट पड़े

0
Spread the love

लोकसभा चुनाव के चौथे चरण में मध्यप्रदेश की 8 सीटों इंदौर, उज्जैन, देवास, रतलाम, मंदसौर, धार, खरगोन और खंडवा सीट पर मतदान जारी है। दोपहर 3 बजे तक इन सीटों पर 59.63% वोटिंग हो चुकी है। इंदौर में सबसे कम 48.04% वोट पड़े हैं। जबकि खरगोन में सबसे ज्यादा 63.84% मतदान हुआ है।

उज्जैन के वार्ड-37 के बूथ की पीठासीन अधिकारी आरती को कलेक्टर ने हटा दिया है। आरोप है कि वे वोटर्स को एक पार्टी के लिए वोट देने का कह रही थीं। कांग्रेस प्रत्याशी महेश परमार उनके खिलाफ धरने पर बैठ गए। इसके बाद कलेक्टर ने एक्शन लिया। नीमच और आगर में कुछ जगह वोटरों ने मतदान का बहिष्कार कर दिया। इंदौर में कांग्रेस ने कुछ बूथों पर नोटा का टेबल लगाया है।

देवास में भाजपा कार्यकर्ताओं ने एम्ब्रोजिया स्कूल में पोलिंग क्रमांक 263 के पीठासीन अधिकारी यूनुस खान पर फर्जी वोटिंग कराने का आरोप लगाया। जिसके बाद तहसीलदान ने पीठासीन अधिकारी को हटा दिया।

रतलाम शहर में एक बूथ पर ईवीएम खराब होने से भाजपा नेता नाराज हो गए। इंदौर में वोट डालने वालों को 56 दुकान में फ्री नाश्ता कराया जा रहा है। धार के मनावर में आंधी और बारिश से एक बूथ का टेंट गिर गया। उज्जैन में बच्चों ने मलखंभ कर वोटिंग की अपील की। मतदान सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक होगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home2/lokvarta/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481