भोपाल के कोलार से निकलेगी सबसे बड़ी तिरंगा यात्रा

0
Spread the love

भोपाल की सबसे लंबी तिरंगा यात्रा गुरुवार को निकलेगी। करीब 32 किलोमीटर लंबी यह यात्रा कोलार रोड स्थित मदर टेरेसा स्कूल के सामने से शुरू होगी और संत हिरदाराम नगर (बैरागढ़) पहुंचेंगी। सीएम डॉ. मोहन यादव भी यात्रा में शामिल होंगे। ट्रैफिक व्यवस्था के लिहाज से कई रूट डायवर्ट रहेंगे।

यात्रा को लेकर बड़ी संख्या में लोग पहुंच गए हैं। इस दौरान 11.30 बजे एक एम्बुलेंस गुजरी। जिसे लोगों ने रास्ता दिया। एम्बुलेंस में मरीज था। जिससे मरीज को समय पर अस्पताल पहुंचाया जा सका।

हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा की संस्था ‘कर्मश्री’ यह आयोजन कर रही है। ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत ऑपरेशन सिंदूर को समर्पित यह यात्रा सुबह 11 बजे से शुरू होगी। विधायक शर्मा ने बताया, यात्रा के शुभारंभ मौके पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल मौजूद रहेंगे। इसके बाद यात्रा कोलार रोड, रोशनपुरा, वीआईपी रोड, लालघाटी से होते हुए बैरागढ़ पहुंचेंगी। लोग राष्ट्रभक्ति के रंग में रंग कर, तिरंगा थामे और भारत माता के जयघोष लगाते हुए निकलेंगे।

50 हजार से ज्यादा गाड़ियां होंगी शामिल इस यात्रा में 50 हजार से अधिक छोटे-बड़े वाहन शामिल होंगे। यात्रा मार्ग को भी आकर्षक तरीके से सजाया गया। करीब 500 जगहों पर स्वागत किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home2/lokvarta/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481