नशे के विरुद्ध भोपाल पुलिस की मुहिम, क्राइम ब्रांच भोपाल ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

क्राइम ब्रांच, भोपाल
नशे के विरुद्ध भोपाल पुलिस की मुहिम, क्राइम ब्रांच भोपाल ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, 4.316 किलोग्राम गांजा जप्त कुल कीमती लगभग 86000/- रुपये, वर्ष 2025 में थाना क्राइम ब्रांच द्वारा 38 आरोपियों से 02 क्विंटल से गांजा जप्त
▪ जागरुकता अभियान के साथ-साथ क्राइम ब्रांच का धरपकड अभियान भी ।
▪ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 के तहत अपराध किया गया पंजीबद्ध।
▪ तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य आरोपियो के बारे में पूछताछ जारी ।
▪ 4.316 किलोग्राम गांजा जप्त कुल किमती लगभग 86,000/- रुपये ।
▪ आरोपीगण गांजा को सस्ते दामो में लाकर भोपाल में थोड़ी- थोड़ी मात्रा में खपाते थे ।
▪ पुलिस की अपील- अभिभावक, परिवार, मोहल्ला सोसाइटी और स्कूल पढ़ाई के साथ-साथ बच्चों को नशे की लत से बचाने की भी दे शिक्षा और वातावरण ।
शहर में अपराध व अपराधियों पर नियंत्रण हेतु पुलिस आयुक्त भोपाल श्री हरिनारायणाचारी मिश्र एवं अतिरिक्त पुलिस आयुक्त भोपाल श्री पंकज श्रीवास्तव द्वारा नशा मुक्ति अभियान के लिए कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया ।
उक्त निर्देशों के अनुक्रम में पुलिस उपायुक्त अपराध श्री अखिल पटेल एवं अति पुलिस उपायुक्त अपराध श्री शैलेन्द्र सिंह चौहान, सहायक पुलिस आयुक्त अपराध श्री सुजीत तिवारी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी थाना क्राइम ब्रांच अशोक मरावी व उनकी टीम को शहर में अवैध मादक पदार्थ तस्करों की तलाश पतारसी में लगाया था ।
घटना क्रम –कस्तूरबा अस्पताल के सामने सब्जी मंडी शेड में एक महिला एवं एक लड़का बैठे हैं । लड़के का हुलिया हल्के लाल सफेद चेक्सदार शर्ट तथा नीले रंग की जींस पेंट जो घुटनों पर फटी हुई है तथा सफेद जूते पहनेहै चेहरे पर हल्की दाढ़ी वाल छोटे छोटे उम्र लगभग 19-20 साल है, जो अपने पास सफेद रंग के प्लास्टिक के थैले में मादक पदार्थ गांजा रखे है एवं एक महिला उम्र लगभग 40 साल जो गुलाबी नीली साड़ी पहने है एवं लाल व मेहंदी कलर का दुपट्टा ओढ़े है जो अपने पास सफेद व हरे रंग के प्लास्टिक का थैला जिसके दोनो तरफ हरे रंग के पट्टे डले हैं में गांजा रखे हैं जिन्हें बेचने के लिये ग्राहक का इंतजार कर रहे है यदि उन्हे जल्दी नही पकडा गया तो वह गांजा किसी को बेच कर ठिकाने लगा देगे या इधर-उधर कर देंगे । यदि समय रहते पकड़ लिया गया तो उनके पास से बडी मात्रा मे गांजा मिल सकता है । वरिष्ठ अधिकारियो द्वारा सूचना तस्दीक एवं कार्यवाही के निर्देश प्राप्त कर क्राइम ब्रांच की टीम मुखबिर सूचना की तस्दीक हेतु स्थान सब्जी मंडी टीन शेड के पास थाना गोविन्दपुरा भोपाल पहुची । जहाँ मुखबिर द्वारा बताए अनुसार दो लोग वहां पर बैठे दिखाई दिये जिन्हे हमराह स्टाफ की मदद से घेराबंदी कर पकडा ।
उनके नाम पता पूछने पर अपना नाम 1.ज्योति कुचबंदिया पति विनोद कुचबंदिया उम्र 40 साल नि.ग्राम गिरबर सजली थाना सनोदा जिला सागर हाल पावर हाउस के पास झुग्गी मेन रोड़,सूखी सेवनिया भोपाल व 2.पंकज कुचबंदिया पिता विनोद कुचबंदिया उम्र 19 साल नि. ग्राम गिरबर सजली थाना सनोदा जिला सागर हाल पावर हाउस के पास झुग्गी मेन रोड़,सूखी सेवनिया भोपाल का बताया । बाद दोनो संदेहियों की तलाशी लेने पर दोनो के पास से एक – एक बंडल मिला जो ब्राउन कलर की पन्नी में लिपटा हुआ अवैध मादक पदार्थ गांजा मिला । संदेहियों से मिले उक्त मादक पदार्थ के संबंध में पूछने पर उसके द्वारा अवैध मादक पदार्थ गांजा होना बताया गया । मादक पदार्थ गांजा का कुल वजन 4.316 किलो ग्राम पाया गया । आरोपीगण का कृत्य धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत दण्डनीय होने से अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया ।
गिरफ्तार आरोपीगण की जानकारी
क्र नाम पता आरोपी व्यवसाय पूर्व आपराधिक रिकार्ड
01 ज्योति कुचबंदिया पति विनोद कुचबंदिया उम्र 40 साल नि.ग्राम गिरबर सजली थाना सनोदा जिला सागर हाल पावर हाउस के पास झुग्गी मेन रोड़,सूखी सेवनिया भोपाल मजदूरी ICJS से प्राप्त किया जा रहा हैं ।
02 पंकज कुचबंदिया पिता विनोद कुचबंदिया उम्र 19 साल नि. ग्राम गिरबर सजली थाना सनोदा जिला सागर हाल पावर हाउस के पास झुग्गी मेन रोड़,सूखी सेवनिया भोपाल मजदूरी ICJS से प्राप्त किया जा रहा हैं ।
जप्त मशरुका
सराहनीय भूमिका – उनि अजीज खान, सउनि अनिल तिवारी, प्र.आर. दिलीप मिश्रा,आर. रोहित यादव, आर. शैलेन्द्र कौरव, आर. रवीन्द्र पलासिया, आर. घनश्याम चन्द्रावत, आर. मनीष कौरव, म.आर. पूजा यादव ।
