नगर निगम आयुक्त की शिकायत लेकर पहले भोपाल सांसद के पास शिकायत दर्ज कर चुके नाराज पार्षद, मंत्री विश्वास सारंग के पास भी पहुंचे

भोपाल नगर निगम आयुक्त की शिकायत लेकर पहले भोपाल सांसद के पास शिकायत दर्ज कर चुके नाराज पार्षद, मंत्री विश्वास सारंग के पास भी पहुंचे थे। समस्याओं का निदान न होने के कारण अब उन्होंने संगठन का दरवाजा खट खटाया है। मंगलवार दोपहर प्रदेश महामंत्री भगवानदास सबनानी से मुलाकात आयुक्त की शिकायत की।
नाराज पार्षदों ने बताया की आयुक्त द्वारा विकास कार्यों की फाइलों को लंबे समय से रोका गया है जिससे विकास कार्य प्रभावित हो रहे है।
वार्डो में सफाईकर्मी अनुपस्थिति रहते है। सफाई व्यवस्था प्रभावित हो रही है।
शराब दुकानों में चल रहे अवैध गुमटीनुमा आहते क्षेत्र में गंदगी को बढ़ा रहे है, अनेक शिकायत के बाद भी कोई कार्यवाही नहीं हो रही है।
अतिक्रमण पर लगाम नहीं लग रहे है आयुक्त शाहपुरा, कैंपियन स्कूल, 11 सौ क्वाटर, बंसल हॉस्पिटल क्षेत्र की जनता की शिकायत पर अतिक्रमण हटवाया गया था वो फिर पनप गया है
भाजपा प्रदेश महामंत्री ने जल्द निगम परिषद के सदस्यों के साथ बैठक का आश्वासन दिया
