उपमुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल से भेंट कर दी शुभकामनाएं

0
Spread the love

भोपाल, 21 जुलाई 2025

उपमुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने आज भोपाल में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री हेमंत खंडेलवाल से उनके निवास पर सौजन्य भेंट की। उपमुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने श्री खंडेलवाल को पुष्पगुच्छ एवं शॉल भेंट कर अभिनंदन किया तथा उन्हें प्रदेश भाजपा अध्यक्ष के रूप में नवीन संगठनात्मक दायित्व ग्रहण करने पर शुभकामनाएं एवं बधाई प्रेषित की।

उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने विश्वास व्यक्त किया कि श्री खंडेलवाल के नेतृत्व में संगठन और अधिक मजबूत होगा तथा पार्टी की जनसेवा की परंपरा को और गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा का संगठनात्मक कौशल ही उसकी जड़ें जनमानस में मजबूत करता है और श्री खंडेलवाल का अनुभव निश्चित ही संगठन को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *