टीलाजमालपुरा पुलिस ने रात्रि चैकिंग दौरान दो थानों (हनुमानगंज, टीला) से चाकूबाजी मे फरारशुदा बदमाश को छुरी समेत किया गिरफ्तार

0
Spread the love

 

भोपाल दिनांक- 16/07/25 – पुलिस आयुक्त महोदय नगरीय पुलिस भोपाल श्रीमान हरिनारायण चारी मिश्र (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस आयुक्त(का.व्य.) महोदय नगरीय पुलिस जिला भोपाल श्रीमान अवधेश कुमार गोस्वामी (भा.पु.से.), पुलिस उपायुक्त महोदय जोन 03 भोपाल श्रीमान रियाज इकबाल(भा.पु.से.),अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त महोदय जोन 03 भोपाल श्रीमति शालिनी दीक्षित (रा.पु.से.), सहायक पुलिस आयुक्त महोदय शाह.बाद संभाग भोपाल श्रीमान अनिल वाजपेई के मार्गदर्शन मे अपराधो की रोकथाम, चाकूबाज, शातिर बदमाशो की धडपकड का अभियान चलाया जा रहा है ।
इसी तारतम्य मे दिनांक 16/07/25 को रात्रि चैकिंग दौरान थाना गुण्डा बदमाश मुकुल नायक शापिंग सेंटर से पुलिस बल को देखकर भगा जिसे शासकीय गैस राहत स्कूल ग्राउंड हरिजन बस्ती के पास पुलिस स्टाफ द्वारा हिकमतअमली से घेराबंदी कर पकडा, जिसने अपना नाम मुकुल नायक पिता विनोद नायक उम्र 22 साल निवासी मनं 1399 ग्रीन पार्क पुलिया साहू मोहल्ला थाना टीलाजमालपुरा भोपाल को होना बताया । एवं बदमाश के कब्जे से एक छुरी को मौके पर विधिवत जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया । जप्तशुदा छुरी धारा 25(1-B)(b) आर्म्स एक्ट की परिधि मे आने से विधिसम्मत कार्यवाही की जाकर अप.क्र. 190/25 धारा 25(1-B)(b) आर्म्स एक्ट कायम किया गया । बदमाश थाना टीलाजमालपुरा का कुख्यात अपराधी है जिसके विरूद्ध मारपीट, चोरी, अडीवाजी, अवैध शस्त्र जैसे गंभीर कुल 7 अपराध भोपाल के विभिन्न थानो मे पंजीबद्ध है।
कुख्यात बदमाश जो काफी समय से थाना हनुमानगंज के (1) अप.क्र. 223/25 धारा 196, 118(1), 351(2) 3(5) BNS के मामले मे फरार था जिसकी तलाश पर कोई पता नही चला आरोपी इस प्रकरण के अलावा (2) थाना टीलाजमालपुरा के अप.क्र. 113/25 धारा 115(2), 118(1), 296, 351(3) BNS के मामले मे विधिवत गिरफ्तारी की गयी जिसे माननीय न्यायालय पेश किया जाता है ।
गिरफ्तारशुदा आरोपी – मुकुल नायक पिता विनोद नायक उम्र 22 साल निवासी मनं 1399 ग्रीन पार्क पुलिया साहू मोहल्ला थाना
टीलाजमालपुरा भोपाल
आपराधिक रिकार्ड
क्र. अप. क्र. धारा थाना
1 57/22 294, 506, 34 भादवि गौतम नगर
2 953/24 305( c ) बीएनएस जीआरपी भोपाल
3 223/25 196, 118(1), 351(2) 3(5) BNS हनुमानगंज
4 224/23 294, 323, 506, 34 भादवि टीलाजमालपुरा
5 27/25 115(2), 118(1), 296, 3(5), 49 बीएनएस टीलाजमालपुरा
6 113/25 115(2), 118(1), 296, 351(3) बीएनएस टीलाजमालपुरा
7 190/25 25(1-B)(b) आर्म्स एक्ट टीलाजमालपुरा
सराहनीय भूमिका – थाना प्रभारी टीला निरीक्षक डी.पी.सिंह, प्र.आर. 3053 अजीत त्रिपाठी, प्रआर 1030 मनीष मिश्रा, आर 3957 रिंकू राठौर, आर 4426 अनिकेत,
आर 3423 अनिल कवछे की सराहनीय भूमिका रही ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed


Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home2/lokvarta/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481