जल “गंगा संवर्धन अभियान”

0
Spread the love

मध्य प्रदेश के शहडोल में जल “गंगा संवर्धन अभियान” के तहत ग्राम पंचायत भदवाही में सरकार की तरफ़ से एक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। एक घंटे के कार्यक्रम में नेता+अधिकारीयो के साथ लगभग 50 लोग शामिल हुए। जिसका बिल लगभग ₹40 हज़ार का बना। क्या क्या खाया गया एक घंटे में:- – 5 किलो काजू + 1 किलो – 3 किलो किशमिश – 5 किलो बादाम – 30 किलो नमकीन + 3 किलो + 2 किलो – 5 किलो शक्कर – 6 लीटर दूध। – 10 हज़ार का किराने का समान – 50 प्लेट पूरी सब्ज़ी – 100 पीस रसगुल्ला + 1 किलो मीठा – पांच बोर पानी, आदि। पिछले हफ़्ते शहडोल के एक स्कूल का बिल आया था जिसमें 4 लीटर पेंट करने के लिए लगभग 200 मिस्त्री और मज़दूर लगे थे। सरकार ने जांच के आदेश दिए और स्कूल प्रिंसिपल को सस्पेंड कर दिया गया था। बाकि प्रदेश में शांति है और जनता अविचलित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed


Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home2/lokvarta/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481