एमपी के 20 जिलों में अति भारी बारिश का अलर्ट

0
Spread the love

मध्यप्रदेश में मानसूनी बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने शुक्रवार को 20 जिलों में अति भारी बारिश और 12 जिलों में भारी बारिश होने की चेतावनी दी है।

बीते 24 घंटे के दौरान रीवा में सबसे ज्यादा 3.7 इंच पानी गिर गया। ग्वालियर में भी भारी बारिश दर्ज की गई। यहां ढाई इंच पानी गिरा। छतरपुर के खजुराहो में 1.9 इंच, जबलपुर में 1.6 इंच, मंडला में 1.4 इंच, टीकमगढ़ में 1.2 इंच और सतना में 1 इंच बारिश हुई। दतिया, उमरिया, दमोह, बालाघाट, रतलाम, सागर, नर्मदापुरम, नरसिंहपुर, गुना, मऊगंज, सीहोर समेत कई जिलों में भी बारिश का दौर जारी रहा।

अपडेट्स

  • मैहर में तेज बारिश से मकान की दीवार गिर गई। एक महिला घायल हो गई। उसे सिविल अस्पताल अमरपाटन में भर्ती कराया गया है।
  • सतना में कार पर पेड़ आ गिरा। कार सवार सभी 5 लोग बाल-बाल बच गए लेकिन गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। करीब आधा घंटे तक ट्रैफिक भी अस्त-व्यस्त रहा।​​​​​​​
  • गुना में लल्लू बैरागी (6) और कबीर मीना (8) नदी में नहाने गए थे। इसी दौरान वे गहरे पानी में चले गए और डूब गए। रात करीब साढ़े 9 बजे मछली पकड़ने वाले जाल की मदद से शव नदी से बाहर निकाले गए।
  • शिवपुरी और ग्वालियर की सीमा पर बना हरसी बांध लबालब भर गया। इससे पानी का ओवरफ्लो होना शुरू हो गया है। इससे दोनों जिलों के करीब 20 गांव में पानी भरने का खतरा बढ़ गया है।

प्रदेश में हुई बारिश की तस्वीरें…

ग्रामीणों ने मछली पकड़ने वाले जाल से दोनों बच्चों के शव नदी से बाहर निकाले।
ग्रामीणों ने मछली पकड़ने वाले जाल से दोनों बच्चों के शव नदी से बाहर निकाले।
मंडला के कई गांवों में बाढ़ के हालात हैं। इस कारण लोग खासे परेशान हैं।
मंडला के कई गांवों में बाढ़ के हालात हैं। इस कारण लोग खासे परेशान हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed


Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home2/lokvarta/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481