— स्वामी अवधेशानन्द आश्रम, कोलार, भोपाल में यज्ञ, सत्संग और भंडारे का भव्य आयोजन ! —

0
Spread the love

श्रीमत्परमहंस परिव्राजकाचार्य श्रोत्रिय ब्रह्मनिष्ठ अनन्तश्री विभूषित जूनापीठाधीश्वर आचार्यमहामण्डलेश्वर पूज्यपाद श्री स्वामी अवधेशानन्द गिरि जी महाराज “पूज्य प्रभुश्री जी” के पारमार्थिक संकल्पों की पूर्ति और उनके द्वारा संचालित देशव्यापी सेवा-प्रकल्पों को गति प्रदान करने के उद्देश्य से भोपाल के वीरपुर, कोलार स्थित “स्वामी अवधेशानन्द आश्रम” में प्रभु प्रेमी संघ द्वारा एक भव्य आध्यात्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

“पूज्य प्रभुश्री जी” के सूक्ष्म सान्निध्य में यह आयोजन आध्यात्मिकता, सेवा और संस्कृति के संवर्धन का एक अनुपम उदाहरण बना।

कार्यक्रम का भव्य शुभारम्भ वैदिक ब्राह्मणों द्वारा मंगलमय स्वस्तिवाचन के साथ हुआ, इसके पश्चात् लक्ष्मी-नारायण यज्ञ का आयोजन किया गया, जिसमें वैदिक मंत्रोच्चार के साथ यज्ञ की पवित्र अग्नि प्रज्वलित हुई। यज्ञ के पश्चात् भक्तों के लिए सत्संग का आयोजन हुआ, जिसमें “पूज्य प्रभुश्री जी” के आध्यात्मिक विचारों और संदेशों ने सभी के मन को प्रेरित और प्रबुद्ध किया।

कार्यक्रम के समापन पर भव्य भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर स्वामी श्री रामात्मानन्द गिरि जी, श्री पवन शर्मा जी, श्रीमती सुधा गर्ग जी, श्रीमती कीर्ति ऋषि सिंह जी, श्री राधेश्याम पाटीदार जी, श्री भूपिंदर सिंह जी सहित यज्ञ के मुख्य यजमान श्री सोनेराम शर्मा जी उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त, स्थानीय ग्रामीण और आसपास के क्षेत्रों से आए असंख्य भक्तों ने इस पवित्र आयोजन में भाग लिया।

जूनापीठाधीश्वर आचार्यमहामण्डलेश्वर पूज्यपाद श्री स्वामी अवधेशानन्द गिरि जी महाराज,“पूज्य प्रभुश्री” का जीवन-लक्ष्य भारत की प्राचीन और गौरवशाली संन्यास परम्परा, जिसकी नींव श्रीमद् आद्य जगद्गुरु शंकराचार्य जी ने रखी, की रक्षा और साधनहीन बन्धु, बहनों की सेवा करना है। उनके इस संकल्प को साकार करने में यह आध्यात्मिक आयोजन एक महत्वपूर्ण पहल सिद्ध हुआ।

यह आयोजन न केवल भोपाल और इसके आसपास के क्षेत्रों में आध्यात्मिक चेतना को जागृत करने में सहायक रहा , बल्कि भारतीय संस्कृति और संस्कारों के संरक्षण व संवर्धन में भी महत्वपूर्ण योगदान देगा। इस प्रकार के आयोजन समाज में सकारात्मकता, एकता और सेवाभाव को प्रोत्साहित करते हैं। यह भव्य आयोजन “पूज्य प्रभुश्री जी” के मार्गदर्शन में प्रभु प्रेमी संघ के अथक प्रयासों का परिणाम था, जिसने सभी उपस्थित श्रद्धालुओं के हृदय में आध्यात्मिक ऊर्जा और भक्ति का संचार किया।

#AvdheshanandG_Quotes
#SwamiAvdheshanandAshram
#स्वामी_अवधेशानन्द_आश्रम
#PrabhuPremiSanghBhopal
#प्रभु_प्रेमी_संघ_भोपाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home2/lokvarta/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481