संगठन की मजबूती के लिए कार्यकर्ताओं से सतत संपर्क बनाए रखें

0
Spread the love

भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री श्री हितानंद जी ने छिंदवाड़ा में विभिन्न बैठकों को संबोधित कर चौरई में देवी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती पर संगोष्ठी को किया संबोधित
—————————————————-
-संगठन की मजबूती के लिए कार्यकर्ताओं से सतत संपर्क बनाए रखें
-देवी अहिल्याबाई होल्कर ने समाज को सफल नेतृत्व दिया
-श्री हितानंद जी
छिंदवाड़ा, 26/05/2025। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संगठन महामंत्री श्री हितानंद जी ने सोमवार को छिंदवाड़ा भाजपा कार्यालय में जिला कोर कमेटी, मंडल अध्यक्षों एवं भाजपा के वरिष्ठ नेताओं सहित जिला पदाधिकारी, मोर्चा अध्यक्षों की बैठक को संबोधित कर चौरई में देवी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती पर आयोजित संगोष्ठी को संबोधित किया। पार्टी के प्रदेश संगठन महामंत्री श्री हितानंद जी ने कहा कि हमें संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए काम करना है। संगठन की मजबूती के लिए हमें कार्यकर्ताओं के साथ लगातार संपर्क और संवाद बनाए रखना है। देवी अहिल्याबाई होल्कर ने समाज व राष्ट्र उत्थान के कार्यों में आदर्श स्थापित किया है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में राष्ट्र निर्माण की नीतियां देवी अहिल्याबाई होल्कर से प्रेरित हैं।
संगठन कार्यों में बढ़े सभी की सहभागिता
भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री श्री हितानंद जी ने बैठकों को संबोधित करते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों के साथ संपर्क और संवाद बढ़ाने के लिए टिफिन पार्टी अच्छा माध्यम हो सकता है। इस दौरान विचारों का आदान-प्रदान करें तथा कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक गतिविधियों से जोड़ने का प्रयास करें। इससे संगठन के कार्यों में सभी की सहभागिता बढ़ेगी। श्री हितानंद जी ने कहा कि बूथ स्तर पर हर महीने में एक बार किसी भी स्थान का चयन करके वहां चाय आयोजित की जा सकती है, जिसके दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं मेल-जोल हो सकता हे। इस तरह के आयोजन किसी कार्यकर्ता के निवास पर भी हो सकते हैं, जहां संबंधित कार्यकर्ता के परिजनों से भेंटकर उन्हें संगठनात्मक गतिविधियों की जानकारी देते हुए पार्टी के काम से जोड़ा जा सकता है। ध्यान रखें, हम अलग-अलग परिवारों के जितने अधिक सदस्यों को सक्रिय करेंगे, उतना ही अधिक हमारा वोट शेयर बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि जातिगत जनगणना में लोग ओआरपी (अदर रिलीजन पर्सन) वाले विकल्प का चयन करने की बात कर रहे हैं। भारत दुनिया का श्रेष्ठ राष्ट्र बने, इसके लिए हमें पूरे समाज को जागरूक करते हुए कार्य करना है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी आज विभिन्न योजनाओं के माध्यम से देश के हर वर्ग और क्षेत्र की विकास के लिए कार्य कर रहे है। हमें पर्यावरण की सुरक्षा, स्वदेशी, स्वालंबन यानी वोकल फॉर लोकल और समरसता पर विशेष रूप से कार्य करना है।
देवी अहिल्याबाई ने सनातन सांस्कृतिक विरासत को संजोए रखा
भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री श्री हितानंद जी ने चौरई में देवी अहिल्याबाई की 300वीं जयंती पर संगोष्ठी को किया संबोधित करते हुए कहा कि देवी अहिल्याबाई होल्कर ने जीवन में कठिनाइयों के बावजूद सफल नेतृत्व दिया। देवी अहिल्या बाई की सेवा, त्याग, तपस्या, सुशासन, लोक कल्याण और धर्म व अध्यात्म को लेकर किए गए अनुकरणीय कार्यों से हमें प्रेरणा मिलती है। देवी अहिल्याबाई ने हमारी सनातन सांस्कृतिक विरासत को संजोए रखने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उनकी नेतृत्व कुशलता 300 वर्षों के बाद आज भी प्रासंगिक एवं जीवंत है। वर्तमान में हमारी सरकारें जिस उद्देश्य व ध्येय के साथ आगे बढ़ रही हैं, कहीं ना कहीं राष्ट्र निर्माण की हमारी यह प्रक्रिया देवी अहिल्या बाई होल्कर की नीतियों से प्रेरित हैं। प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में भाजपा सरकारों के अंत्योदय का लक्ष्य ‘सबका साथ-सबका विकास’ के मूल मंत्र के साथ सभी को पक्का आवास दिलाना है, जो देवी अहिल्याबाई के शासन व्यवस्था से प्रेरित है। उन्होंने जिस तरह शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में सुधार किए और बच्चों को शिक्षा प्रदान करने के लिए विद्यालय खोले, स्वास्थ्य सेवाओं को सुलभ बनाया उसी तरह प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में नई भारतीय शिक्षा पद्धति बनाई गई।
इस दौरान सांसद श्री विवेक बंटी साहू, जिला अध्यक्ष श्री शेषराव यादव, जिला प्रभारी श्री संतोष पारीक, विधायक श्री कमलेश शाह, महापौर श्री विक्रम अहाके, पूर्व मंत्री श्री चौधरी चंद्रभान सिंह, पूर्व विधायक पं. रमेश दुबे, श्री ताराचंद बाबरिया, पूर्व जिलाध्यक्ष श्री रमेश पोफली एवं प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्री विजय झांझरी सहित जिला पदाधिकारी एवं मंडल अध्यक्ष उपस्थित रहे।

(आशीष उषा अग्रवाल)
प्रदेश मीडिया प्रभारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed


Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home2/lokvarta/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481