जन संवेदना के द्वारा ईंट भट्टों पर बांटे गये साड़ी, पेंट, शर्ट, चादर, जूते- चप्पल,लेडीज शूट, श्रृंगार दानी आदिसुखवाड़ा आश्रम द्वारा किये गये सर्वे और सहयोग से किया गया वितरण

जन संवेदना के द्वारा ईंट भट्टों पर बांटे गये साड़ी, पेंट, शर्ट, चादर, जूते- चप्पल,लेडीज शूट, श्रृंगार दानी आदि
सुखवाड़ा आश्रम द्वारा किये गये सर्वे और सहयोग से किया गया वितरण
भोपाल। शनिवार,26 अप्रैल 2025 को अपने नाम के अनुरुप जन संवेदना द्वारा रायसेन रोड स्थित कोलुआ ईंट भट्टे के मजदूरों को जन सहयोग से प्राप्त सामग्री साड़ी, शर्ट, पेंट, चादर, तकिया टी शर्ट, लेडिज शूट, जूते चप्पल आदि वितरित किये गये।
श्री राधे श्याम अग्रवाल जी की इच्छा थी कि सुखवाड़ा आश्रम के मार्ग दर्शन में वितरण कार्य हो। इसलिए श्री अग्रवाल जी की भावनाओं का सम्मान करते हुए सुखवाड़ा आश्रम द्वारा वितरण में सहयोग किया गया।
इस अवसर पर श्री अग्रवाल जी द्वारा सुखवाड़ा आश्रम को जन संवेदना का कलेण्डर,स्मारिका और भगवान् श्री राम की मढ़ी हुई फोटो भेंट की गई।
जन संवेदना, भोपाल
