आतंकी हमले के विरोध में एमपी के कई जिले बंद
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले का विरोध मध्यप्रदेश में जारी है। शनिवार को विरोध में भोपाल और इंदौर में आधे दिन के लिए बंद रखा गया है। रायसेन, रतलाम और छतरपुर में भी व्यापारियों ने बंद का समर्थन किया है।
बंद से इमरजेंसी मेडिकल सेवा को बाहर रखा गया है। 3 हजार मेडिकल स्टोर्स और थोक दवा दुकानें खुली हैं। दूध की सप्लाई भी प्रभावित नहीं होगी। वहीं, चाय-नाश्ता भी मिल रहा है।
मध्यप्रदेश में बंद की तस्वीरें…





