थाना कोतवाली पुलिस द्वारा फरार आरोपी कुंदन उर्फ कालिया सौदा को इतवारा भोपाल से किया गिरफ्तार-

0
Spread the love

थाना कोतवाली भोपाल//

थाना कोतवाली पुलिस द्वारा फरार आरोपी कुंदन उर्फ कालिया सौदा को इतवारा भोपाल से किया गिरफ्तार-

अपराधों की रोकथाम हेतु वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा दिए गए दिशा निर्देशों के अनुक्रम मे पुलिस उपायुक्त जोन-03 भोपाल श्री रियाज इकबाल,अति.पुलिस उपायुक्त जोन-03 भोपाल श्रीमती शालिनी दीक्षित,सहायक पुलिस आयुक्त कोतवाली सुजित तिवारी के मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी निरीक्षक काशीराम कुशवाहा थाना कोतवाली के द्वारा 01 टीम गठित कर फरार आरोपी कुन्दन सौदा उर्फ कालिया को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस कार्यवाही व घटना का सक्षिप्त विवरण-

दि.12.01.2025 को फरियादी करन गौहर ने थाना उपस्थित आकर जुवानी रिपोर्ट किया कि मुझे अनावेदक कुंदन उर्फ कालिया सौदा एवं उसके पुत्र निखिल सौदा, रितिक सौदा एवं मुकुकल सौदा व्दारा एक राय होकर पैसो की अडीबाजी कर नही देने पर गंदी-गंदी गालिया देकर मारपीट कर जान से खतम करने की धमकी दिये है जिसकी रिपोर्ट पर थाना कोतवाली भोपाल मे अप.क्र-14/2025 धारा-296,115(2),119(1),351(3),3(5)BNS का आरोपी कुंदन उर्फ कालिया सौदा एवं उसके पुत्र निखिल सौदा, रितिक सौदा एवं मुकुकल सौदा के विरूद्द पंजीबद्द कर विवेचना मे लिया गया ।

प्रकरण मे आरोपी निखिल सौदा, रितिक सौदा एवं मुकुकल सौदा को गिरफ्तार किया गया प्रकऱण मे आरोपी कुंदन सौदा उर्फ कालिया सौदा घटना दिनांक से सकूनत से फरार चल रहा था आरोपी कुंदन सौदा उर्फ कालिया सौदा के विरूद्द गिरफ्तारी के हर सम्भब प्रयास किये गये जिसकी गिरफ्तारी हेतु पुलिस उपायुक्त ,जोन-03 भोपाल के आदेश क्र-पु.उपा./जोन-03/भो./री/उद-01/25 दि. 20.02.2025 के पालन मे आरोपी कुंदन सौदा उर्फ कालिया सौदा पर 1000 रुपये के इनाम की उदघोषणा की गई आज दि.24.04.25 को मुखबिर सूचना प्राप्त होने पर आरोपी कुंदन सौदा उर्फ कालिया पिता स्व. श्री. सोनार सिंह आयु 48 साल निवासी मकान नं. 14 तिलक मार्केट इतवारा थाना तलैया भोपाल को पुलिस टीम के द्वारा घेराबंदी कर पकडा गया जिससे पूछताछ की गई जिसके द्वारा अपना जुर्म स्वीकार किया गया ।

आरोपी कुंदन सौदा उर्फ कालिया का अपराधिक रिकार्ड थाना तलैया भोपाल से प्राप्त किया गया है जिसने आरोपी के विरूध्द संगीन धाराओ मे भोपाल शहर के विभिन्न थाने मे अपराध दर्ज है ।
आरोपी का नाम पताः- कुंदन सौदा उर्फ कालिया पिता स्व. श्री. सोनार सिंह आयु 48 साल निवासी मकान नं. 14 तिलक मार्केट इतवारा थाना तलैया भोपाल
आरोपी कुंदन सौदा उर्फ कालिया का आपराधिक

रिकार्ड निम्नानुसार है –
क्र. अप.क्र. धारा थाना
01 31/2001 294.323.506. भादवि तलैया
02 459/2002 294.324.506.308. भादवि 25/27 आर्म्स एक्ट तलैया
03 46/2006 186.353.294.506.34 भादवि तलैया
04 264/2007 34 आवकारी ऐक्ट तलैया
05 341/2008 34 आवकारी ऐक्ट तलैया
06 155/2018 294.323.327.324.506.34 भादवि तलैया
07 532/2021 294.323.506.34 भादवि तलैया
08 203/2023 294.323.324.506.34 भादवि 25 आर्म्स एक्ट तलैया
09 268/2023 294.323.324.506.34 भादवि मंगलवारा
10 16/2025 296.115(2)351(3),3(5) BNS तलैया
11 14/2025 296,115(2),119(1),351(3),3(5)BNS कोतवाली
पुलिस टीम- थाना प्रभारी निरीक्षक काशीराम कुशवाहा,सउनि राकेश गुर्जर, आरक्षक प्रेमनारायण पटेल आरक्षक धर्मेन्द्र यादव की सराहनीय भूमिका रही है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed


Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home2/lokvarta/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481