भोपाल में ठेकेदार ने फांसी लगाकर जान दी

0
Spread the love

भोपाल के अरेरा हिल्स इलाके में एक युवक ने फांसी लगाकर खुदकुशी की। घटना रविवार रात की है। मृतक के पड़ोसी के घर शादी है, घटना के समय पत्नी बच्चों को लेकर पड़ोसी के घर गई थी। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

पीएम के बाद सोमवार दोपहर शव परिजनों के हवाले कर दिया है। अरेरा हिल्स पुलिस ने बताया कि 34 वर्षीय राजेश मरावी भीम नगर झुग्गी में रहता था, वह पुताई का ठेकेदार था। परिवार में पत्नी के अलावा दो मासूम बेटे हैं। रविवार की शाम राजेश की पत्नी पड़ोस में मेहंदी लगाने गई थी। अपने साथ दोनों बच्चों को ले गई थी। इस बीच राजेश शराब के नशे में घर पहुंचा और अंदर कमरे में जाकर फांसी लगा ली।

पत्नी मेहंदी लगाकर लौटी तो उसने पति को फांसी के फंदे पर लटके देखा। उसने शोर मचाया तो आसपास के लोग आ गए। राजेश को फंदे से उतारकर जयप्रकाश अस्पताल पहुंची, वहां डॉक्टर ने चेक करने के बाद राजेश को मृत घोषित कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home2/lokvarta/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481