बुरहानपुर में स्कूली वाहन पलटा, बच्चों समेत 13 घायल

0
Spread the love

बुरहानपुर के नेपानगर क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक स्कूली वाहन बेकाबू होकर पलट गया। करीब 9.30 बजे ग्राम हैदरपुर के पास हुए इस हादसे में 12 बच्चे और चालक घायल हो गया। चालक सहित 3 बच्चों को अधिक चोट आने उन्हें सीवल अस्पताल में भर्ती कराया गया। अब उनकी हालत में सुधार है।

जानकारी के अनुसार, सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल का क्रुजर वाहन (एमपी68झेडसी1031) स्कूली बच्चों को लेकर हैदरपुर गांव से डाभियाखेड़ा जा रहा था। इस दौरान हैदरपुर के पास अचानक स्टीयरिंग फेल होने से वाहन सड़क किनारे एक खेत की मेढ़ में जाकर पलट गया। हादसे में ड्राइवर सहित 13 लोग घायल हो गए।

हादसे के बाद बच्चों को वाहन का कांच फोड़कर बाहर निकाला गया।
हादसे के बाद बच्चों को वाहन का कांच फोड़कर बाहर निकाला गया।

हादसे में वाहन चालक गणेश नटवर चौहान को ज्यादा चोट आई। जबकि 6 साल के छात्र मोहित दिनेश जाधव का हाथ फ्रैंक्चर हो गया। वहीं कृष्णा मुकेश जाधव, आशीष महाजन को भी चोट आई है। सभी का सीवल अस्पताल में इलाज चल रहा है।

बच्चों को कांच फोड़कर बाहर निकाला

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि वाहन पलटने के बाद बच्चों की चीख पुकार मच गई। इस दौरान ग्रामीणों ने वाहन का कांच फोड़कर बच्चों को बाहर निकाला। सभी को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सीवल भेजा गया। जहां उपचार के बाद उनकी स्थिति में सुधार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home2/lokvarta/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481