मां के साथ मिलकर बॉयफ्रेंड से पिता का मर्डर कराया

0
Spread the love

देवास जिले के कन्नौद में एक शख्स की हत्या उसकी ही बेटी ने अपने बॉयफ्रेंड और मां के साथ मिलकर की थी। युवती हिंदू लड़के से शादी करना चाहती थी, लेकिन पिता ने मना कर दिया और उसका रिश्ता दूसरी जगह तय कर दिया। इससे नाराज होकर बेटी ने पिता को मारने की साजिश रच डाली।

इस मामले में पुलिस ने 25 हजार मोबाइल नंबर, 150 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरे खंगाले, तब जाकर क्लू मिला। आखिरकार 26 नवंबर को पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने इस मामले में मृतक निसार की बेटी सिमरन, पत्नी रुखसाना, बेटी के बॉयफ्रेंड विशाल पंवार (बाबरिया) और उसके दोस्त दीपक मढ़िया को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के पास से 12 बोर कट्टा, एक खाली खोखा और मोबाइल फोन जब्त हुआ है।

पुलिस के मुताबिक 22 नवंबर की सुबह 7 बजे कन्नौद में इलेक्ट्रिक वर्कशॉप संचालक निसार (45) पिता मुशर्रफ अली की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। दैनिक भास्कर ने एसपी पुनीत गेहलोत से बात की और जाना कि कैसे सिमरन ने पूरी वारदात को अंजाम दिया। कैसे पुलिस ने इस ब्लाइंड मर्डर का खुलासा किया।

22 नवंबर की सुबह 7 बजे कन्नौद में निसार की हत्या की गई थी।
22 नवंबर की सुबह 7 बजे कन्नौद में निसार की हत्या की गई थी।

दो साल पहले पबजी खेलने के दौरान फ्रेंडशिप निसार अली कन्नौद में इलेक्ट्रिक शॉप चलाता था। वह पत्नी रुखसाना और बेटी सिमरन (18) के साथ रहता था। सिमरन को मोबाइल पर पबजी खेलने की आदत थी। साल 2022 में उसकी पहचान मूल रूप से फरीदाबाद के रहने वाले विशाल से हुई। वर्तमान में विशाल पिछले 10 साल से इंदौर के खजराना में रह रहा है।

वह मेले में झूले का काम करता था। बातचीत आगे बढ़ी और दोनों के बीच प्यार हो गया। दोनों शादी करना चाहते थे। पिता को दूसरे धर्म में शादी पसंद नहीं थी, इसलिए उन्होंने मना कर दिया।

अवैध संबंध का पता चलते ही मां को भड़काया इसी बीच, सिमरन को दो महीने पहले पिता के मोबाइल के जरिए पता चला कि उसके किसी महिला से अवैध रिश्ते हैं। परिवार को पता था कि निसार उस महिला को बहन मानता है। इसके बाद सिमरन ने अपनी मां को पिता के खिलाफ भड़काना शुरू कर दिया।

कहा कि जिस आदमी से 25 साल पहले लव मैरिज की, वो दूसरी महिला के साथ है। यह कैसे सहन कर रही हो? यह बात मां को सहन नहीं हुई। उन्होंने निसार को रास्ते से हटाने का फैसला लिया। मां-बेटी ने अवैध संबंधों के बारे में महिला के पति को बता दिया। दोनों परिवार पहले से ही एक-दूसरे से परिचित थे। दोनों ने उसे निसार की हत्या के लिए उकसाया, लेकिन वो राजी नहीं हुआ।

बाॅयफ्रेंड से मिलकर तय किया हत्या का समय इसके बाद सिमरन ने बॉयफ्रेंड विशाल के साथ मिलकर हत्या करने की साजिश रची। वो विशाल से ऐसे मोबाइल नंबर से बात करती थी, जो घर में किसी को नहीं पता था। निसार के रूटीन के बारे में बताया। घर-दुकान की भौगोलिक स्थिति के बारे में बताया। वारदात से पहले उसने बता दिया था कि कहां-कहां सीसीटीवी लगा है। कहां से भागना ठीक रहेगा।

सुबह भीड़-भाड़ कम रहती है, इसलिए दोनों ने सुबह हत्या करने का टाइम तय किया। आरोपी विशाल ने अपने दोस्त दीपक मढ़िया के साथ मिलकर निसार के सीने में गोली उतार दी। बचने के लिए वारदात से 10 दिन पहले से गैजेट्स इस्तेमाल करना बंद कर दिया था, ताकि पुलिस उन तक न पहुंच सके।

आरोपियों को गिरफ्तार करने का दबाव बनाया शुरुआती पूछताछ में मां-बेटी ने अवैध संबंध वाली महिला के पति और उसके परिवार पर आरोप लगा दिया। पुलिस पर दबाव बनाया कि उसे गिरफ्तार करें। दूसरे समुदाय का होने के कारण कानून व्यवस्था को प्रभावित करने की बात भी कही। हालांकि पुलिस के पास ठोस सबूत नहीं था, इसलिए पुलिस अलग-अलग एंगल पर काम करती रही।

कन्नौद से लेकर इंदौर तक करीब 150 सीसीटीवी फुटेज और करीब 25 हजार मोबाइल नंबर खंगाले गए। पुलिस ने कई लोगों से पूछताछ की। इस बीच, पता चला कि सिमरन का विशाल नाम के युवक से अफेयर चल रहा है। पुलिस ने इंदौर से विशाल और उसके साथी दीपक को पकड़ा। सख्ती करने पर दोनों ने वारदात कबूल कर ली।

पुलिस ने हत्या के चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस ने हत्या के चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

भेड़-बकरी वालों से खरीदा था देसी कट्टा विशाल ने पुलिस को बताया कि डेढ़ महीने पहले भेड़-बकरी वालों से देसी कट्टा खरीदा था। वो इंदौर से बाइक से अकेला ही कन्नौद आया। वारदात को अंजाम देने के बाद बाइक से ही लौट गया। वहां जाकर पिस्टल (देसी कट्टा) दोस्त दीपक को दे दिया। वह 10 नवंबर से लगातार कन्नौद आकर निसार की रेकी कर रहा था। विशाल ने सिमरन और उसकी मां रुखसाना बी का भी नाम लिया।

महिला के पति ने भी कॉल रिकॉर्डिंग पुलिस को दी, जिसमें दोनों मां-बेटी निसार की हत्या के लिए उसे उकसा रहे थे। इसके बाद पुलिस ने सिमरन और रुखसाना बी को पकड़ा। इन दोनों ने भी वारदात को अंजाम देना कबूल कर लिया।

24 नवंबर को होने वाली थी सिमरन की शादी सिमरन ने बताया कि पिता निसार ने सितंबर महीने में टाकलीखेड़ा के सोहेल से उसकी सगाई करवाई थी। लेकिन वह मुस्लिम परिवार में नहीं, बल्कि विशाल से शादी करना चाहती थी। उसकी शादी 24 नवंबर को सोहेल से होने वाली थी। इसलिए सिमरन और विशाल ने तय किया इससे पहले ही पिता को रास्ते से हटा दिया जाए। इसके बाद दोनाें शादी कर लेंगे। 22 नवंबर को मौका पाते ही निसार को गोली मार दी।

पुलिस के मुताबिक करीब एक साल पहले सिमरन और विशाल भाग भी गए थे। तब सिमरन नाबालिग थी। धारा 363 में विशाल के खिलाफ केस भी दर्ज किया गया था।

बेटी बोली- मुझे और मां को मारता था निसार और रुखसाना के दो बच्चे हैं। सिमरन (18) बड़ी बेटी है, वहीं भाई 14 साल का है। सिमरन ने पुलिस को बताया कि पिता निसार और मां रुखसाना ने करीब 25 साल पहले लव मैरिज की थी। हिंदू परिवार की एक महिला से जिसे निसार अपनी बहन बताता था, उसके नाजायज संबंध थे।

वो खुद गलत काम कर रहा था, लेकिन मुझे हिंदू परिवार में शादी नहीं करने देना चाहता था। इस बात को लेकर झगड़ा भी होता था। सिमरन ने बताया कि निसार उसे और उसकी मां रुखसाना को पीटता भी था, इसलिए पिता को रास्ते से हटाने का मन बना लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *