कूनो में दो चीता शावकों की मौत

0
Spread the love

श्योपुर के कूनो नेशनल पार्क में 5 दिन पहले चीता निर्वा से जन्मे 2 शावकों की मौत हो गई है। निरीक्षण दल को बुधवार सुबह करीब 11 बजे दोनों के शव क्षत-विक्षत हालत में मिले। कूनो नेशनल पार्क के अधिकारियों ने बुधवार शाम को इसकी जानकारी दी।

डीएफओ आर थिरुक्कुरल ने बताया कि कूनो नेशनल पार्क में बाकी सभी वयस्क चीते और 12 शावक स्वस्थ हैं।

बता दें कि 22 नवंबर को कूनो में चीता निर्वा ने चार शावकों को जन्म दिया था। दो दिन पहले 25 नवंबर को खुद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोशल मीडिया पर जानकारी साझा कर खुशी जाहिर की थी।

कूनो नेशनल पार्क में निर्वा के शावकों को जन्म देने से पहले 12 वयस्क चीते और 12 शावक यानी कुल 24 चीते मौजूद थे। कूनो के अधिकारियों ने अभी भी वही जानकारी दी है। इसे लेकर संशय की स्थिति बनी हुई है। क्योंकि निर्वा के बाकी दो शावकों के बारे में पार्क प्रबंधन ने कुछ नहीं बताया है।

दैनिक भास्कर ने इसे लेकर सीसीएफ उत्तम शर्मा और डीएफओ आर थिरुक्कुरल को मोबाइल पर कई बार कॉल कर उनसे बात करने की कोशिश की। लेकिन, फोन नहीं लगा।

3 महीने पहले चीता पवन की हुई थी मौत, नाले में मिला था शव 27 अगस्त 2024 को कूनो नेशनल पार्क में पवन नाम के चीता की मौत हो गई थी। नामीबिया से लाए गए इस चीता का शव झाड़ियों के बीच नाले में मिला था। चीते का सिर और आधा शरीर पानी में डूबा हुआ था।

नामीबिया से लाया गया ये नर चीता पवन सबसे ज्यादा बाड़े से बाहर रहने वाला चीता था।
नामीबिया से लाया गया ये नर चीता पवन सबसे ज्यादा बाड़े से बाहर रहने वाला चीता था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *