11घंटे बाद निकाले जा सके मलबे में दबे 2 शव

0
Spread the love

मध्यप्रदेश के मुरैना में मकान में ब्लास्ट के करीब 11 घंटे बाद मलबे में दबी दोनों महिलाओं के शव निकाल लिए गए हैं। अधिकारियों की पुष्टि के बाद अब हादसे में मृतकों की संख्या 4 हो गई है। दो महिलाओं के शव रात में ही मिल गए थे। 5 घायलों को मुरैना जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद ग्वालियर के जयारोग्य अस्पताल (जेएएच) में भर्ती कराया गया है।

रात करीब साढ़े 12 बजे मुरैना की टंच रोड स्थित राठौर कॉलोनी में मुंशी राठौर के मकान में ब्लास्ट हो गया था। इसके आसपास बने चार और मकान धराशायी हो गए थे। मलबे में ​​​​मुंशी राठौर के मकान में किराये से रहने वाले सोवरन सिंह कुशवाहा की पत्नी वैजयंती और शादीशुदा बेटी विमला दब गई थीं।

वहीं, पड़ोसियों- राकेश राठौर की पत्नी विद्या राठौर और वासुदेव राठौर की बहू पूजा राठौर की लाशें रात में ही निकाल ली गई थीं।

बिजली सप्लाई बंद की, तार भी हटाए गए थे पुलिस-प्रशासन, नगर निगम और एसडीईआरएफ की टीमों ने रात में ही रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया था। जेसीबी और ट्रैक्टर की मदद से मलबा हटाया गया। रात में ही करंट सप्लाई बंद कर दी गई। सुबह बिजली के खंभों से तार भी हटा दिए गए थे।

पटाखों में विस्फोट से ब्लास्ट की आशंका मलबे से एलपीजी के दो सिलेंडर सलामत निकले हैं। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि मकान में रखे पटाखों में विस्फोट हुआ है। हालांकि, पुलिस अभी इस बारे में स्थिति स्पष्ट नहीं कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि जांच कर रहे हैं, तथ्य सामने आने के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा।

हादसे में इनकी मौत

ब्लास्ट में ये घायल

1. राकेश पुत्र लालाराम राठौर 2. कन्हैया पुत्र कल्लूराम राठौर 3. सत्यवीर राठौर पुत्र वासुदेव राठौर 4. कृष्णा पत्नी सत्यवीर राठौर 5. राजू पुत्र सोवरन कुशवाहा

रेस्क्यू ऑपरेशन की 5 तस्वीरें

ब्लास्ट के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों ने वहां फंसे अन्य लोगों को निकाला।
ब्लास्ट के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों ने वहां फंसे अन्य लोगों को निकाला।
घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर एसपी समेत पुलिस बल पहुंच गया।
घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर एसपी समेत पुलिस बल पहुंच गया।
ब्लास्ट से मकान का मलबा उछलकर काफी दूर तक गिरा।
ब्लास्ट से मकान का मलबा उछलकर काफी दूर तक गिरा।
SDERF और नगर निगम की टीमों ने जेसीबी और ट्रैक्टर की मदद से मलबा हटाया।
SDERF और नगर निगम की टीमों ने जेसीबी और ट्रैक्टर की मदद से मलबा हटाया।
मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस ने बैरिकेड्स लगाकर इन्हें रोका।
मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस ने बैरिकेड्स लगाकर इन्हें रोका।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home2/lokvarta/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481