UPPSC ने दो शिफ्ट, दो परीक्षा का फैसला वापस लिया

0
Spread the love

प्रयागराज में लोक सेवा आयोग कार्यालय (UPPSC) के सामने 4 दिनों से प्रदर्शन कर रहे 20 हजार छात्रों की मांगें सरकार ने गुरुवार को मान ली है। पीसीएस प्री परीक्षा से नॉर्मलाइजेशन हट गया है। यानी यह परीक्षा पुराने पैटर्न पर अब एक दिन में होगी। आरओ/एआरओ परीक्षा स्थगित कर दी गई है। आयोग एक कमेटी बनाएगा। कमेटी सभी पहलुओं पर विचार कर अपनी विस्तृत रिपोर्ट पेश करेगी। तब एग्जाम पर फैसला होगा।

लोक सेवा आयोग के सचिव अशोक कुमार ने ऐलान कर दिया है। हालांकि छात्र अभी भी आयोग के बाहर डटे हुए हैं।

इससे पहले सुबह प्रदर्शनकारी छात्रों और पुलिसकर्मियों में झड़प हो गई। पुलिसकर्मी सादी वर्दी में धरना दे रहे छात्रों को जबरन उठाने पहुंचे थे। पुलिस को देखते ही छात्र-एक दूसरे पर लेट गए। छात्रों का कहना है कि पुलिसकर्मियों ने छात्राओं के साथ बदसलूकी की। गालियां भी दीं।

पुलिस की इस हरकत से छात्र भड़क गए। करीब एक घंटे के अंदर 10 हजार से ज्यादा छात्र आयोग के नजदीक पहुंच गए। पुलिस ने बैरिकेडिंग करके आयोग के रास्ते को सील कर दिया था। प्रदर्शनकारी छात्रों ने बैरिकेडिंग तोड़ दी। छात्र आयोग के गेट तक पहुंच गए थे।

पुलिसकर्मी उठाने पहुंचे तो छात्र एक दूसरे पर लेट गए।
पुलिसकर्मी उठाने पहुंचे तो छात्र एक दूसरे पर लेट गए।
करीब 5 हजार से ज्यादा छात्रों ने बैरिकेडिंग तोड़ दी। पुलिस उनको रोक नहीं पाई।
करीब 5 हजार से ज्यादा छात्रों ने बैरिकेडिंग तोड़ दी। पुलिस उनको रोक नहीं पाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home2/lokvarta/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481