थाना छोला पुलिस ने बलात्कार का आरोपी किया गिरफ्तार

0
Spread the love
घटना का विवरणः- दिनांक 9/11/24 को फरियादीया उम्र 32 साल निवासी टीला जमालपुरा भोपाल की  उप0 मिली जिसने  जुवानी रिपोर्ट पर बताया कि मै उपरोक्त लिखाये पते पर रहती हू मै पूडी बेलने का काम करती हू कि कल दिनांक 8/11/24 के दिन 3/00 बजे मेरा परिचित साजिद खांन मुझे छोटे पर आटो से मिला और बोला कि चल तुझे अम्मी से मिलाकर लाता फिर मुझे राम मंदिर के पास अटल नेहरू भानपुर अपने घर लेकर पहुचा और मुझे घर में अंदर ले गया मैने बोला कि अम्मी कहां तो बोला कि अम्मी चिकिन लेने गई है कुछ देर बाद आऐगी उसके बाद साजिद खांन मुझसे बात करता रहा मुझे उसके मुंह से शराब जैसी बदबू आ रही थी मैने कहा मुझे जाने दो तो वह बोला कि तुम्हारे साथ कुछ काम करना है उसके बाद साजिद ने मेरे कपडे खीचकर उतार दिये और मेरे साथ जबरदस्ती कर शारीरिक संबध बनाये मैने कहां कि मुझे जाने दो तो नही माना और मेरे साथ दो बार और जबरदस्ती कर शारीरिक संबध बनाये संबध बनाने से मेरे मना पर उसने मेरे साथ हाथ मुक्को से मारपीट की जिससे मेरा सिर दीवाल से टकरा गया मै जोर से चिखी तो उसकी अम्मी व पडोसी आ गये फिर साजिद ने  रात्रि 9/00 बजे मुझे घर से बाहर निकाल दिया और धमकी दी कि तूने मेरी कही रिपोर्ट की तो तुझे जान खत्म कर दूंगा उसके बाद मै घर टीलाजमालपुरा चली गई वहां से रिपोर्ट करने थाने आई हू की रिपोर्ट पर थाना छोलामंदिर मे अपराध क्रमांक 678/24 धारा 64(2),127(2),115(2),351(2) बीएनएस  पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया।
घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सुरेश चन्द्र नागर के नेतृत्व में फरार आरोपी साजिद खान की तलाश एंव गिरफ्तारी हेतु टीम गठित की गई।
प्रकरण का फरार आरोपी साजिद खान की तलाश दौरान मुखविर द्वारा सूचना प्राप्त की आरोपी साजिद खान म.न.527 मेन रोड अटल नेहरु नगर जफर भाई का किराये के मकान में छिपा है जिसे वरिष्ठ अधिकारीयों द्वारा गठित टीम में थाना प्रभारी थाना छोलामंदिर सुरेशचन्द नागर, उनि शिव कुमार द्विवेदी,आर मंदीप जाट द्वारा आरोपी साजिद खान को घेराबंदी कर पुलिस अभिरक्षा लेकर गिरफ्तार किया मौके पर उपस्थित आरोपी के भांजे इरशाद खान व पडौसी जाहिद खान को गिरफ्तारी की सूचना दी गई।
आरोपी को गिरफ्तार करने मे थाना प्रभारी थाना छोलामंदिर सुरेशचन्द नागर, उनि शिव कुमार द्विवेदी, आर मंदीप जाट,आर लक्ष्मण ,आर अनिल रावत की सराहनीय भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home2/lokvarta/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481