समर्थन मूल्य पर धान, ज्वार, बाजरा उपार्जन के लिए 7 लाख 85 हजार किसानों ने कराया पंजीयन

0
Spread the love

समर्थन मूल्य पर धान, ज्वार एवं बाजरा के उपार्जन के लिए 7 लाख 85 हजार 41 किसानों ने पंजीयन कराया है। पिछले वर्ष 7 लाख 54 हजार 384 किसानों ने पंजीयन कराया था। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविन्द सिंह राजपूत ने बताया है कि मोटे अनाज का उपार्जन 22 नवम्बर और धान का उपार्जन 2 दिसम्बर 2024 से किया जायेगा। किसान पंजीयन में रकबा 14 लाख 12 हजार 857 लाख हेक्टेयर है। रकबे का सत्यापन राजस्व विभाग के अमले द्वारा किया जा रहा है।

प्रदेश में हुए कुल पंजीयन में मुख्य रूप से जिला बालाघाट में एक लाख 29 हजार 373 किसान, रीवा में 64 हजार 215, सतना में 58 हजार 960, जबलपुर में 54 हजार 546, सिवनी में 52 हजार 407, कटनी में 52 हजार 279, मण्डला में 41 हजार 461, पन्ना में 33 हजार 472, शहडोल में 33 हजार 661, मैहर में 26 हजार 757, डिण्डोरी में 24 हजार 91, उमरिया में 23 हजार 662, सीधी में 24 हजार 453, सिंगरौली में 25 हजार 710, अनूपपुर में 21 हजार 851, नर्मदापुरम् में 20 हजार 998, दमोह में 19 हजार 877, मऊगंज में 18 हजार 516, नरसिंहपुर में 11 हजार 828, रायसेन में 9 हजार 364, बैतूल में 8 हजार 148, सीहोर में 6 हजार 196, सागर में 3 हजार 922, ग्वालियर में 3 हजार 630, छिंदवाड़ा में 1 हजार 876, शिवपुरी में 1 हजार 162, दतिया में 1 हजार 26, भिण्ड में 2 हजार 239, विदिशा में 880, मुरैना में 7 हजार 781 किसानों ने पंजीयन कराया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home2/lokvarta/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481