अग्रोहा क्लब में धूमधाम से मनाया गया प्री-करवाचौथ सेलिब्रेशन

0
Spread the love

अग्रोहा क्लब भोपाल ने 18 अक्टूबर(शुक्रवार) को प्री-करवाचौथ सेलिब्रेशन का आयोजन बड़े धूमधाम से किया । इस आयोजन में सरप्राइज गिफ्ट्स भी रखे गए थे, जिसमें बेस्ट ड्रेस, सबसे बड़ी बिंदी, मांग टीका, सिंदूर और अन्य सजावट से जुड़े प्रतियोगिताएं शामिल थीं। महिलाओं ने अपने खूबसूरत सजावट के साथ प्रतियोगिताओं में भाग लिया, जैसे कि हरे रंग का आईलाइनर, बाजूबंद, करधनी और पायल पहनना।

कार्यक्रम में करवा चौथ थीम पर कई मनोरंजक गेम्स का आयोजन किया गया। रश्मि गुप्ता ने बताया कि सभी महिलाओं ने रैंप वॉक करते हुए मनोरंजन गानों पर डांस किया और अपने सुहाग की मंगल कामना की।

इस कार्यक्रम को मोनिका, लीला, उषा और गुंजन गुप्ता ने होस्ट किया। इस समारोह में 40 महिलाओं ने भाग लिया और सभी ने सोलह श्रृंगार कर समारोह को खास बनाया।

इस मौके पर बिनु अग्रवाल, वंदना अग्रवाल, रश्मि गुप्ता, शुभ्रा गुप्ता, नंदिनी, संध्या अग्रवाल और अन्य शामिल हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home2/lokvarta/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481