टीआई ने फेसबुक पर शेयर किया राहुल गांधी का मीम

0
Spread the love

बैतूल के आमला में पदस्थ टीआई ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष नेता राहुल गांधी का एक मीम शेयर किया। जिसके बाद स्थानीय कांग्रेसियों ने टीआई के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। हालांकि पोस्ट के 48 घंटे बाद टीआई सत्य प्रकाश सक्सेना ने माफी मांग ली है। लेकिन कांग्रेस ने एएसपी को ज्ञापन देकर उन्हें सस्पेंड करने की मांग की है।

दरअसल, शेयर किए गए 43 सेकेंड के मीम में राहुल गांधी डांस करते भी दिख रहे हैं। ऐसा लगता है पूरा वीडियो AI क्रिएटेड है। गीत के पार्ट में ‘जाती’ का जिक्र आने पर वे बार-बार ‘जाति’ बोलते सुने जा सकते हैं। विवाद इसलिए भी बढ़ा कि राहुल गांधी हर मंच से जातिगत जनगणना की मांग उठाते रहे हैं और थाना प्रभारी ने रील पोस्ट कर उनका मजाक उड़ाया।

स्थानीय कांग्रेस टीआई पर कार्रवाई की मांग को लेकर SP दफ्तर में ही बैठ गए
स्थानीय कांग्रेस टीआई पर कार्रवाई की मांग को लेकर SP दफ्तर में ही बैठ गए

29 सितंबर की रात सोशल मीडिया पर शेयर किया वीडियो नाराज कांग्रेसी मंगलवार को एसपी कार्यालय पहुंचे और वहीं बरामदे में बैठकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। उन्होंने एसपी की गैरमौजूदगी में एएसपी कमला जोशी से आमला थाना प्रभारी सत्यप्रकाश सक्सेना को सस्पेंड करने की मांग की।टीआई सक्सेना ने 29 सितंबर की रात सोशल मीडिया पर राहुल गांधी का मीम शेयर किया था। स्थानीय कांग्रेसियों ने इस पोस्ट को अपने मोबाइल पर सेव कर लिया।

कांग्रेसी बोले- टीआई कार्यकर्ताओं को धमका रहे कांग्रेसियों का आरोप है कि मामला सामने आने के बाद थाना प्रभारी कार्यकर्ताओं को धमका रहे हैं। उनके मोबाइल पर लगातार कॉल आ रहे हैं। प्रदेश प्रतिनिधि मनोज मालवे ने कहा कि अगर टीआई का निलंबन नहीं हुआ तो वे आमला शहर बंद कराने के साथ-साथ एसपी कार्यालय का घेराव भी करेंगे।

इसी मीम को आमला थाना प्रभारी ने अपने फेसबुक अकाउंट पर शेयर किया था।
इसी मीम को आमला थाना प्रभारी ने अपने फेसबुक अकाउंट पर शेयर किया था।

टीआई ने माफी मांगी, कहा- भूल से हुई गलती इस मामले में टीआई ने 48 घंटे बाद फेसबुक से पोस्ट हटाते हुए माफी मांगी और इसे भूल से हुई गलती बताया है। वहीं, जिला कांग्रेस अध्यक्ष हेमंत वागद्रे ने कहा कि यह रील 48 घंटे तक अकाउंट पर शो होती रही। जिसके बाद उसे हटाया गया। एक सरकारी कर्मचारी का यह आचरण अक्षम्य है।

टीआई ने लिखा- मोबाइल से गलती से शेयर हो गया

QuoteImage

राहुल गांधी जी से संबंधित एक वीडियो मेरे मोबाइल से गलती से शेयर हो गया। जिसकी जानकारी जैसे ही हुई, मैंने उसे हटा दिया है। मेरे हृदय में उनके प्रति असम्मान जैसी भावना नहीं रही हैं। जिनकी भावनाएं आहत हुईं, उनसे अनुरोध है कि मेरी भूल को क्षमा कर देंगे।

QuoteImage

एएसपी ने कहा- वैधानिक कार्रवाई करेंगे एएसपी कमला जोशी ने बताया कि इस मामले में कांग्रेस की ओर से शिकायत मिली है। आमला थाना प्रभारी के फेसबुक अकाउंट से आपत्तिजनक पोस्ट का मामला संज्ञान में आया है। इस पर जो भी वैधानिक कार्रवाई होगी वह की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home2/lokvarta/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481