देश का मानसून ट्रैकर

0
Spread the love

उत्तर प्रदेश में 6 दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण 21 जिलों में बाढ़ आ गई है। 200 से ज्यादा गांव पानी में पूरी तरह से डूबे हैं। पिछले 24 घंटे में 4 लोगों की मौत हो गई है।

वाराणसी में 85 घाट और 2 हजार छोटे-बड़े मंदिर गंगा में डूब गए। घाट किनारे बसी कॉलोनियों में पानी भर गया। 25 हजार लोगों को अपना घर छोड़ना पड़ा है।

उधर, बिहार के आरा में भी गंगा उफान पर है। बक्सर में बाढ़ के कारण सड़कों पर 4 फीट तक पानी है। गया में भी 100 से ज्यादा घर डूब गए हैं।

हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के कुमारहट्टी के लैंडस्लाइड हुई। इसके कारण नेशनल हाईवे 5 बंद हो गया। राज्य में भारी बारिश के कारण 74 सड़कें बंद हैं।

13 राज्यों में अलर्ट, UP के 42 जिलों बारिश का अनुमान मौसम विभाग ने मंगलवार को छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, झारखंड, उत्तर प्रदेश, बिहार, ओडिशा, उत्तराखंड, तमिलनाडु, केरल, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और कर्नाटक में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। उत्तर प्रदेश के 21 जिलों में पहले ही बाढ़ आ चुकी है। यहां आज 42 जिलों भारी बारिश का अनुमान है।

देशभर से मौसम की तस्वीरें…

गंगा का जलस्तर बढ़ने के कारण पटना के निचले इलाकों में पानी भर गया।
गंगा का जलस्तर बढ़ने के कारण पटना के निचले इलाकों में पानी भर गया।
उत्तर प्रदेश के गोंडा में बाढ़ के कारण सड़कों पर नाव चल रही है। लोग घर छोड़ कर जा रहे हैं।
उत्तर प्रदेश के गोंडा में बाढ़ के कारण सड़कों पर नाव चल रही है। लोग घर छोड़ कर जा रहे हैं।
पश्चिम बंगाल के बीरभूम में तेज बारिश के कारण मकान ढह गया।
पश्चिम बंगाल के बीरभूम में तेज बारिश के कारण मकान ढह गया।
बिहार के भोजपुर में गंगा नदी उफान पर है। अब तक पांच घर नदी में समा चुके हैं।
बिहार के भोजपुर में गंगा नदी उफान पर है। अब तक पांच घर नदी में समा चुके हैं।
शिमला में नेशनल हाईवे-5 पर समोवार को लैंडस्लाइड हुई। इसकी चपेट में एक ट्रक आया।
शिमला में नेशनल हाईवे-5 पर समोवार को लैंडस्लाइड हुई। इसकी चपेट में एक ट्रक आया।
फोटो उदयपुर शहर की है। तीन दिन पहले हुई बारिश के बाद सड़कों पर पानी भर गया था। अब बुधवार से बन रहे नए सिस्टम के बाद उदयपुर संभाग में भी बारिश का अलर्ट है।
फोटो उदयपुर शहर की है। तीन दिन पहले हुई बारिश के बाद सड़कों पर पानी भर गया था। अब बुधवार से बन रहे नए सिस्टम के बाद उदयपुर संभाग में भी बारिश का अलर्ट है।
गंगा का जलस्तर बढ़ने के बाद वाराणसी में 85 से ज्यादा घाट पूरी तरह से डूबे हुए हैं।
गंगा का जलस्तर बढ़ने के बाद वाराणसी में 85 से ज्यादा घाट पूरी तरह से डूबे हुए हैं।

18 सितंबर को 11 राज्यों में बारिश का अलर्ट

  • मौसम विभाग ने 18 सितंबर को राजस्थान, नगालैंड, मिजोरम, मणिपुर, त्रिपुरा, मध्य प्रदेश, तमिलनाडु, केरल, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।
  • मौसम विभाग ने 18 सितंबर को हिमाचल के कई जिलों में बारिश के अलावा बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया है।

इस बार मानसून सामान्य से 16 अधिक दिन एक्टिव रहेगा

  • आम तौर पर मानसून की 18 सितंबर के बाद से पश्चिमी राजस्थान के रास्ते वापसी शुरू हो जाती है, लेकिन इस बार इसके करीब 16 दिन और एक्टिव रहने के आसार बन रहे हैं।
  • यानी देश में सितंबर के आखिर तक तेज बारिश का दौर देखने को मिलेगा। प्राइवेट वेदर एजेंसी स्काईमेट के अनुसार, मानसून वापसी के बाद अक्टूबर में भी बारिश की संभावना है।
  • मौसम विभाग के मुताबिक, इस बार मानसून में अब तक 108 फीसदी यानी 8% ज्यादा बारिश हो चुकी है। इसके बावजूद देश के करीब एक चौथाई यानी 185 जिलों (26%) में सूखे की स्थिति है।
  • 68 जिले ऐसे हैं, जिनमें सामान्य से 60% बारिश हुई हैं, इनमें 19 अकेले राजस्थान में हैं। सबसे ज्यादा प्रभावित उत्तर प्रदेश (30 जिले), बिहार (25), झारखंड (11), ओडिशा (11), पंजाब (15) हैं।

मानसून के 16 अधिक दिन एक्टिव रहने की वजह

  • मौसम विभाग के मुताबिक, एक डिप्रेशन उत्तर-पश्चिमी उत्तर प्रदेश के ऊपर बना हुआ है। ये उत्तराखंड की तरफ बढ़ रहा है। इसका असर हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों पर भी होगा।
  • एक नया लो प्रेशर का एरिया साउथ बांग्लादेश के पास है, जो 2 दिन में डिप्रेशन बनेगा। यह इस सीजन का चौथा डिप्रेशन होगा। इसके चलते बिहार, झारखंड, ओडिशा और छत्तीसगढ़ में बारिश होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home2/lokvarta/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481