AIIMS भोपाल में CM ने राज्यपाल का हालचाल जाना

0
Spread the love

मुख्यमंत्री डाॅ. मोहन यादव बुधवार सुबह राज्यपाल मंगु भाई पटेल का हालचाल जानने के लिए भोपाल एम्स पहुंचे। राज्यपाल पटेल वायरल फीवर के कारण दो दिन पहले एम्स भोपाल में भर्ती हुए थे। अब उनका स्वास्थ्य बेहतर है। जल्दी ही डिस्चार्ज किया जाएगा।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने एम्स भोपाल की ओपीडी में मौजूद मरीजों और उनके परिजनों से कुशलक्षेम पूछी। संस्थान की व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी ली।

एम्स परिसर में ही सीएम ने मीडिया से चर्चा की। उन्होंने कहा कि उद्योग समूहों और निवेशकों ने प्रदेश सरकार पर भरोसा जताया है। राज्य सरकार उनकी अपेक्षाओं पर खरी उतरने के लिए प्रतिबद्ध है। इन्वेस्टर समिट प्रदेश में रोजगार के अवसर बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। प्रदेश में निवेश और औद्योगिक गतिविधियों के लिए उद्योगपतियों को आमंत्रित करने के उद्देश्य से वे कोलकाता में सितंबर में रोड शो करेंगे।

सीएम ने कहा कि उद्योगपति गतिविधियों को विस्तार दें। प्रदेश के युवा बिजनेस शुरू करें। राज्य सरकार हर संभव सहयोग के लिए तत्पर है। समिट जीडीपी बढ़ाने में भी महत्वपूर्ण योगदान देगी। समिट में शिक्षा, एमएसएमई ,भारी उद्योग और कृषि अभियांत्रिकी सहित सभी सेक्टर को शामिल किया गया है।

राज्य सरकार ने उद्योग और उद्यमशीलता में युवाओं को प्रोत्साहित करने के लिए विशेष अभियान आरंभ किया है। इसके अंतर्गत गतिविधियां जारी हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रसन्नता का विषय है कि औद्योगिक गतिविधियों को प्रोत्साहन के लिए लागू नीतियों और व्यवस्थाओं के प्रति उद्योगपति और निवेशक विश्वास व्यक्त कर रहे हैं।

इसके साथ ही, 27- 28 सितंबर को सागर में और अक्टूबर में रीवा में भी इन्वेस्टर समिट होगी। प्रदेश में विदेशी निवेश आकर्षित करने के लिए नवंबर महीने में विदेश यात्रा भी प्रस्तावित है। इसके बाद सीएम ग्वालियर में हो रही कॉन्क्लेव में शामिल होने निकल गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home2/lokvarta/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481