अमेरिका में मंदी की आशंका, सेंसेक्स 2,600 अंक गिरा

0
Spread the love

अमेरिका में मंदी की आशंका के चलते हफ्ते के पहले कारोबारी दिन यानी आज 5 अगस्त को सेंसेक्स में 2,600 अंकों से ज्यादा की गिरावट है। ये 78,000 के करीब आ गया है। वहीं, निफ्टी में भी करीब 800 अंक की गिरावट है, ये 23,900 के स्तर पर आ गया है।

आज के कारोबार में निफ्टी रियल्टी, बैंक, मेटल और ऑटो इंडेक्स में 4% से ज्यादा की गिरावट है। वहीं आईटी, मीडिया और ऑयल इंडेक्स भी करीब 3% नीचे हैं। सेंसेक्स के टॉप लूजर्स में टाटा मोटर्स, मारुति, टाइटन और टाटा स्टील हैं, जो करीब 4% नीचे हैं।

ईरान-इजराइल युद्ध की आशंका, इसलिए भी बाजार गिरा

  • ईरान और इजराइल के बीच युद्ध की आशंका के कारण ग्लोबल मार्केट में निगेटिव सेंटिमेंट है। इसी का असर भारतीय शेयर बाजार में भी देखने को मिल रहा है।
  • अमेरिका में मंदी की आशंका बढ़ गई है, जिसके कारण पिछले कारोबारी दिन अमेरिकी बाजार में गिरावट रही। इसका असर दुनियाभर के बाजारों में दिख रहा है।
  • वॉरेन बफे की कंपनी बर्कशायर हैथवे ने एपल में अपनी 50% हिस्सेदारी बेच दी है। वे अब केश बढ़ाने पर फोकस कर रहे हैं। अन्य बड़े निवेशक भी सेलिंग कर रहे हैं।
  • भारतीय शेयर बाजार के मौजूदा वैल्यूएशन बढ़े हुए हैं। खासकर मिड और स्मॉल-कैप सेगमेंट में। बाजार में इस कारण अच्छा-खासा करेक्शन दिख सकता है।

जापान का निक्‍केई 9.50% टूटा, कोरिया कोस्पी 8% नीचे
एशियाई बाजार में आज गिरावट देखने को मिल रही है। जापान के निक्‍केई में 9% से ज्यादा की गिरावट है। कोरिया का कोस्पी इंडेक्स भी 8% नीचे है। वहीं हॉन्गकॉन्ग के हैंगसेंग इंडेक्स में 1.55% की गिरावट है। चीन का शंघाई कंपोजिट भी 0.79% की गिरावट है। शुक्रवार को अमेरिकी बाजार डाओ जोन्स 1.51% गिरकर बंद हुआ था।

ओला के IPO का दूसरा दिन, 6 अगस्त को बंद होगा
ओला इलेक्ट्रिक मोबिलिटी के IPO का आज दूसरा दिन है। निवेशक इस IPO में 6 अगस्त तक बिडिंग कर सकते हैं। 9 अगस्त को कंपनी के शेयर स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्ट होंगे।

सीगल के IPO का आखिरी दिन, 1.26 गुना सब्सक्राइब हुआ
सीगल इंडिया के इनिशियल पब्लिक ऑफर यानी IPO के सब्सक्रिप्शन का आज आखिरी दिन है। अब तक दो दिन में ये इश्यू टोटल 1.26 गुना सब्सक्राइब हुआ। लिस्टिंग से पहले कंपनी का शेयर ग्रे मार्केट में 13.22% यानी ₹53 प्रति शेयर के प्रीमियम पर पहुंच गया है।

विदेशी निवेशकों ने बिकवाली की, घरेलू ने खरीदारी
फॉरेन इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (FIIs) ने 2 अगस्त को ₹3,310.00 करोड़ के शेयर बेचे। इस दौरान डोमेस्टिक इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (DII) ने ₹2,965.94 करोड़ के शेयर खरीदे।

शुक्रवार को 885 अंक गिरा था सेंसेक्स, निफ्टी 293 अंक
इससे पहले शुक्रवार यानी 2 अगस्त को बाजार में गिरावट देखने को मिली थी। सेंसेक्स 885 अंक की गिरावट के साथ 80,981 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं, निफ्टी में भी 293 अंक की गिरावट रही, ये 24,717 के स्तर पर बंद हुआ था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home2/lokvarta/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481