भोपाल के फूड लवर्स के लिए अमरिकी-मैक्सिन व्यंजनों का नया ठिकाना पॉपेन डेली (Poppin’ Deli) • शशी कुमार केसवानी

0
Spread the love

#TIO
आपने देशभर में कई कैफे देखेंगे होंगे पर भोपाल में एक नए कैफे की शुरुआत हुई है। जिसकी बनावट अमरिकन और मैक्सिकन जैसी है। अगर आप अमेरिका या मैक्सिको गए हैं तो वहां आपने डायनर या डेली देखे होंगे, या फिर बूथ देखे होंगे। उसी पर आधारित है भोपाल में स्थित ई-2-65, अरेरा कॉलोनी, डी-डेकोर के ऊपर पॉपेन डेली (POPPIN’DELI)। जिसे अब फूड लवर्स के लिए खोल दिया गया है। जहां पर आप अमरीकन एवं मैक्सिकन व्यंजनों का लुत्फ उठा सकते हैं और साथ ही साथ एक अलग वातावरण में बेहतरीन समय गुजार सकते हैं। मैंने तो काफी लंबा समय वहां गुजारा। यह बात अलग है कि उस तरह के कैफेज विदेशों में अक्सर देख चुका हूं। पर भोपाल के फूड लवर्स के लिए एक नई सौगात है।

कैफे का डिजाइन इस तरह से किया गया है, जैसे एक बार अंदर जाने के बाद बाहर आने का मन ही न करे। शुरुआत में वॉल पेंटिंग देखकर लगता ही नहीं है कि क्या यह भोपाल है? अगर अब बात करें खाने की तो मैंने भोपाल में उन सभी व्यंजनों का स्वाद लिया, जो आमतौर पर भोपाल में कम मिलते हैं। साथ में खूबी इस बात की भी है कि शैफ दिल्ली का होने की वजह से उसका अंरराष्ट्रीय फूड के ऊपर हाथ सधा हुआ अलग नजर आ रहा था। मैंने तो कई चींजें खाई, खासतौर से मेरे लिए कुछ व्यंजन अलग से ही बनवाए गए थे, जिसका मैंने भरपूर लुत्फ उठाया। अब आपकी बारी है कि इन व्यंजनों का एक बार जरूर परिवार के साथ लुत्फ उठाएं और रोज के खाने से कभी अलग तरह के व्यंजनों का भी स्वाद लें। बच्चे तो अक्सर लेते हैं, मेरा मानना है कि बड़ों को भी हमेशा अलग-अलग तरह के व्यंजनों का स्वाद लेना चाहिए।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed


Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home2/lokvarta/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481