आमजनों की सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस आयुक्त श्री संजय कुमार द्वारा बावड़िया कला थाना शाहपुरा क्षेत्र में नागरिकों से जनसंवाद किया गया

0
Spread the love

@भोपाल पुलिस, कमिश्नरेट?

 

*सजग भोपाल #सुरक्षित भोपाल*

 

आमजनों की सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस आयुक्त श्री संजय कुमार द्वारा बावड़िया कला थाना शाहपुरा क्षेत्र में नागरिकों से जनसंवाद किया गया उनके द्वारा निम्न बातें बताई गईं:-

 

? क्षेत्र में किरायेदारों का पुलिस वेरिफिकेशन किया जाए।

? अपोलो सेज हॉस्पिटल के सामने वाहन रोड पर खड़े रहते है ,जिससे आवागमन बाधित होता है।

? नशेड़ी लोग बावड़िया मस्जिद के सामने बनी पुलिया पर बैठकर दारू पीते है,जिससे आमजन को समस्या होती है।

?रात्रि में डीजे ज्यादा साउंड पर बजाया जाता है, समस्या उत्पन्न होती है।

? बावड़िया कला क्षेत्र में कंस्ट्रक्शन में लगे लोगों का पुलिस वेरिफिकेशन किया जाए।

?अवैध मादक पदार्थ बेचने वालों पर अंकुश लगाया जाए।

? ओपोलो सेज हॉस्पिटल से गाँव में प्रवेश के रास्ते में अंधेरा रहता है, जहां प्रकाश की व्यवस्था का सुझाव दिया।

?जब बच्चे स्कूल की छुट्टी होने के बाद घर जाते हैं,उस समय कुछ शरारती तत्व वहां खड़े हो जाते हैं, उन पर अंकुश लगाया जाए।

? पुलिस आयुक्त द्वारा नागरिकों से किसी भी अवैधानिक गतिविधि दिखने पर त्वरित डायल 112 पर कॉल करने हेतु कहा गया।

 

उपरोक्त शिकायतों/सुझावों के त्वरित निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये गए, साथ ही ट्रैफिक नियमों व साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया तथा मादक पदार्थ, अवैध हथियारों से संबंधित जानकारी पुलिस को देने की अपील की गई,ऐसी जानकारी देने वाले का नाम गोपनीय रखा जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *