भोपाल में मनाया जाएगा अंतरराष्ट्रीय खुशहाली दिवस 

0
Spread the love

भोपाल में मनाया जाएगा अंतरराष्ट्रीय खुशहाली दिवस

 

मध्य प्रदेश शासन, आनंद विभाग की स्वशासी संस्था राज्य आनंद संस्थान के आव्हान पर भोपाल जिला संपर्क व्यक्ति (मुकेश बिले) टीम द्वारा भोपाल के चिनार पार्क विश्व खुशहाली दिवस मनाया गया, जिसमें सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं फन एक्टिविटीज की गई साथ ही कार्यक्रम मैं उपस्थित लगभग 60 लोगों को स्माइली स्टीकर एवं आनंद के सूत्र वाला पंपलेट दिया गया। श्री विनोद रामचंद्र राखे जी द्वारा आनंद के सूत्र का वचन किया गया।

 

सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरुआत मुकेश बिले ने प्रथम हमको मन की शक्ति देना से की, विनोद रामचंद्र राखे ने मेरे पैरों में घुंघरू बंधा दे गीत गाकर सभी को डांस करने पर मजबूर कर दिया, ऐसी क्रम को आगे बढ़ाते हुए श्री मुकेश बिले द्वारा खाई के पान बना रस वाला सुनाया , श्री नवीन अवस्थी ने प्यार बांटते चलो, ओर जिंदगी आ रह हूँ में गीत से सभी को मोटिवेट किया, एवं दो प्यारी सी बिटिया द्वारा इत्ती से हंसी , इत्ती खुशी ओर ओर बंदे हैं उसके सुनाने पर अपनी ओर से जॉय ऑफ गिविंग के तहत पुरस्कार दिया। श्री गोविंद ने हाय प्रीत जहां की रीत सदा गीत सुनाया। बैलून के माध्यम से कई फन एक्विटी की।

 

कार्यक्रम में जन अभियान परिषद से ब्लॉक कोऑर्डिनेटर श्री नंदकिशोर मालवीय एवं श्री बालकृष्ण व्यास की गरिमा मय उपस्थित रही।

कुछ झलकियां

 

CM Madhya Pradesh

Jansampark Madhya Pradesh

#bhopal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *