थाना छोला मंदिर क्षेत्र में पुलिस कमिश्नर श्री संजय कुमार द्वारा जनसंवाद कार्यक्रम में सहभागिता कर नागरिकों से सीधे संवाद किया गया।




@भोपाल पुलिस, कमिश्नरेट?
*सजग भोपाल @सुरक्षित भोपाल*
थाना छोला मंदिर क्षेत्र में पुलिस कमिश्नर श्री संजय कुमार द्वारा जनसंवाद कार्यक्रम में सहभागिता कर नागरिकों से सीधे संवाद किया गया। इस दौरान आमजन की समस्याओं व सुझावों को सुना गया तथा उनके त्वरित निराकरण हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।
? सड़क सुरक्षा पर जोर – दोपहिया चालकों को हेलमेट पहनने की शपथ दिलाई गई ।
? नागरिकों द्वारा क्षेत्र में पुलिस गश्त को प्रभावी बनाने हेतु सुझाव दिया गया सीपी द्वारा संज्ञान में लेकर निर्देश दिए गया ।
? नागरिकों ने बताया कि शिवशक्ति नगर में पड़े खाली प्लॉट, मंदिर के पीछे नशेड़ी तत्वों के जमावड़े से उत्पन्न समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
? नागरिकों द्वारा बताया गया कि गरीब नगर, कल्याण नगर में अवैध जुआ, शराब,चरस (ड्रग्स) बेचे जाते हैं, उक्त समस्या को सीपी द्वारा त्वरित संज्ञान में लेते हुए कार्यवाही के निर्देश दिये गए।
? माइक्रो बीट व्यवस्था को सुदृढ़ करने हेतु दिशा-निर्देश दिए गए।
?जनसंवाद में एक महिला द्वारा बताया गया कि उसके प्लॉट की बाउंड्री किसी ने तोड़ दी है, उक्त संबंध में सीपी द्वारा कार्यवाही के निर्देश दिये गए।
? नागरिकों से किसी भी गैर कानूनी गतिविधि दिखने पर त्वरित डायल 112 पर कॉल करने हेतु कहा गया।
?अपराध मुक्त समाज: ड्रग्स और अवैध हथियारों की गोपनीय सूचना पुलिस को देंने की अपील।
?एक नवयुवक ने अपने साथ हुए साइबर सम्बंधी घटना का जिक्र किया, उक्त संबंध में नागरिकों को साइबर सुरक्षा संबंधी जानकारी दी गई।
