नूतन वर्षाभिनंदन महोत्सव में गुड़ी पूजन कार्यक्रम

0
Spread the love

हिन्दू नववर्ष गुड़ी पड़वा के उपलक्ष्य में आज भोपाल के यशोदा प्रिविलेज में कृष्णा समाजिक संस्था द्वारा आयोजित ‘नूतन वर्षाभिनंदन महोत्सव’ में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के माननीय प्रांत संघचालक (मध्य भारत प्रांत) श्री अशोक पांडे जी भाईसाहब के साथ दीप प्रज्ज्वलन किया एवं गुड़ी पूजन कर कार्यक्रम शुभारंभ किया।

 

आयोजन में आदरणीय श्री अशोक पांडे जी भाईसाहब का मार्गदर्शी उद्बोधन प्राप्त हुआ। इस अवसर पर उपस्थित बड़ी संख्या में बहनों को संबोधित करते हुए उन्हें नववर्ष की मंगलकामनाएँ दीं। तत्पश्चात उपस्थित समस्त बहनों को गुड़ी एवं भगवा ध्वज प्रदान कर अपने घरों पर ध्वज लगाने का आग्रह किया।

 

हमारा सनातन धर्म हमें स्वार्थपरक जीवन नहीं बल्कि परमार्थ के लिए जीवन जीने की प्रेरणा देता है।

 

आज हमें संकल्प लेना होगा कि हम अपने धर्म को दबने नहीं देंगे, अपने मंदिरों को उजड़ने नहीं देंगे, अपने धर्मग्रंथों का अपमान सहन नहीं करेंगे। यह संकल्प केवल हमारे लिए नहीं, बल्कि हमारी आने वाली पीढ़ियों के लिए भी आवश्यक है। हमें अपने बच्चों को गर्व से यह सिखाना होगा कि वे हिंदू हैं, वे सनातनी हैं, वे उस संस्कृति के वाहक हैं जिसने पूरी दुनिया को जीवन जीने की कला सिखाई।

 

आइए, इस गुड़ी पड़वा पर हम अपने घरों में, अपने समाज में और अपने हृदय में विजय की गुड़ी फहराएँ। आइए, हम अपनी संस्कृति, अपने धर्म और अपने गौरव की पुनर्स्थापना करें।

 

सफल कार्यक्रम के लिए कृष्णा सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था की सभी बहनों का मनपूर्वक अभिनंदन।

 

#हिन्दू_नववर्ष #KrishnaGaur

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *