लूट की वारदात का पर्दाफाश, निशातपुरा पुलिस ने शातिर लुटेरों को दबोचा, लूटी गई संपत्ति बरामद।

0
Spread the love

//थाना निशातपुरा//

लूट की वारदात का पर्दाफाश, निशातपुरा पुलिस ने शातिर लुटेरों को दबोचा, लूटी गई संपत्ति बरामद।

शहर में अपराधों की रोकथाम और संपत्ति संबंधी अपराधों में त्वरित कार्रवाई हेतु पुलिस आयुक्त भोपाल श्री संजय कुमार एवं अति.पुलिस आयुक्त भोपाल श्री अवधेश गोस्वामी द्वारा निर्देशित किया गया था, जिसके पालन में पुलिस उपायुक्त जोन-04 श्री मयूर खण्डेलवाल , अति. पुलिस उपायुक्त जोन- 04 श्री मलकीत सिंह एवं सहायक पुलिस आयुक्त श्री अक्षय चौधरी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निशातपुरा मनोज पटवा के नेतृत्व में पुलिस ने क्षेत्र में हुई लूट की वारदात का पर्दाफाश करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जिनके कब्जे से लूटी गई संपत्ती बरामद की गई है।

घटना का संक्षिप्त विवरणः–

कैफियत मामला इस प्रकार है कि फरियादी हर्ष वर्मा पिता प्रेमनारायण प्रेमी उम्र 33 साल निवासी म.नं. 06 गूर्जरपुरा जुमेराती थाना कोतवाली भोपाल थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट किया कि दिनांक 05/02/2026 को रात करीवन 01.00 बजे मैं मेरे परिचित योगेन्द्र उर्फ गोपाल रघुवंशी की मोटर सायकल होंडा स्टेनर सिल्वर काले रंग की क्रमांक एम.पी.04-एम.डब्लू-3057 से हलवाई दादा बाबू उस्ताद को द्वारका पैलेस मैरिज गार्डन न्यु जेल रोड़ से करोंद मंडी के सामने शंकर नगर उनके घर छोड़ने गया था। हलवाई दादा को उनके घर छोड़कर बापस द्वारका पैलेस आ रहा था कि जैसे ही मैं 80 फिट रोड़ शिव मंदिर के पास रात करीवन 01/40 बजे पहुँचा तो एक लड़का मेरी मोटर सायकल के सामने आकर मेरा रास्ता रोक लिया फिर उस लड़के के साथी दो लड़के और आ गये और मुझे रोड़ से शिव मंदिर के पास साईड में बने टपरे पर लेकर गये जहा तीनों ने जान से मारने की धमकी दी जिनमे से एक बड़े लड़के के हाथ में छुरी थी तीनो ने गालियां देकर बोले कि तेरे पास क्या है निकाल कर चुपचाप हमें देदे नही देने पर उनके द्वारा मेरे सोने की एख अंगूठी एंव दो चांदी की अंगूठी जबरन उताराबाकर उन तीनों लडको ने छीन ली है एवं मेरा कथ्थई रंग का पर्स जिसमें रखे एक पांच सौ का नोट तीन सौ सौ के नोट कुल आठ सौ रुपये पर्स से छीन लिया और मेरा मोबाईल फोन , मोटर सायकल होंडा स्टेनर क्रमांक एम.पी.04-एम. डब्लू-3057 मुझ से छीनकर बैस्ट प्राईज की तरफ भाग गये जिस पर अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध थाना निशातपुरा में अप. क्र. 77/26 धारा 296(ए),351(3),309(4) बीएनएस कायम कर विवेचना में लिया गया था । जिस पर थाना प्रभारी निशातपुरा मनोज पटवा के निर्देशन में पुलिस टीम द्वारा तकनीकी साक्ष्य, सीसीटीव्ही रिकार्डिंग एंव मुखबिर तंत्र को एक्टिवेट कर आरोपियों की तलाश की गई जिस पर कुछ ही घंटो में 02 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 01 सोने की अंगुठी, 02 चांदी की अंगुठी , पर्स एवं आवेदक की मोटर सायकल बरामद की गई ।
जप्त संपत्ति का विवरण- एक सोने की अंगुठी, दो चांदी की अंगुठी , पर्स एवं आवेदक की मोटर सायकल । ( कुल मुल्य लगभग
1.5 लाख रुपये )

सराहनीय भूमिका – निरीक्षक श्री मनोज पटवा, उनि कमलेश चौहान , उप निरी. सलीम खान , उनि कोमल सिंह , प्रआर चतर सिंह, प्रआर. धर्मेन्द्र बहादुर, आर. मधुसुधन चौहान , आर. जितेन्द्र सिकरवार , आर. राजेन्द्र मीणा की सराहनीय भूमिका रही है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home2/lokvarta/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481