पवित्र पावन मां नर्मदा का पावन तट तीर्थ नगरी नर्मदा पुरम (होशंगाबाद) का सेठानी घाट

पवित्र पावन मां नर्मदा का पावन तट तीर्थ नगरी नर्मदा पुरम (होशंगाबाद) का सेठानी घाट …पुराणों में उल्लेख है कि जीवन दायिनी मां नर्मदा के मात्र दर्शन से ही आपकी सभी मनोकामना पूर्ण होती हैं,नर्मदा पुरम का सेठानी घाट पूरी नर्मदा नदी के सर्वश्रेष्ठ घाटों में माना जाता है, निश्चित रूप से हर भक्त की यह मनोकामना रहती है कि नर्मदा घाट जाकर मां नर्मदा में स्नान करके अपने मनोरथ पूर्ण करने की कामना करें ….मगर स्थानीय शासन एवं प्रशासन की लापरवाही की वजह से घाट तक पहुंचने का रास्ता अतिक्रमण और अवैध पार्किंग की चपेट में है।
दुकानदारों ने अपने पूजन सामग्री विक्रय करने की सामानों को दुकान के बाहर करीब 10 फीट तक लगा रखा है, अवैध रूप से मोटरसाइकिल एवं कारों का जमावड़ा होने के कारण पैदल यात्रियों को घाट तक पहुंचने में परेशानी हो रही है, आज जब मां नर्मदा के दर्शन के लिए मैं जब गया तो उसे समय वहां पर नगर परिषद नर्मदा पुरम के अध्यक्ष का वाहन सायरन बजाते हुए किसी अतिथि को लेकर आया हुआ था ,एक टेम्पो ट्रेवलर भी सड़क के बीचोंबीच खड़ा रहा जिसकी वजह साधारण जन को परेशानी हुई।
निवेदन है कि इस प्रकार के अतिक्रमण को हटाया जाए एवं पार्किंग की सुनिश्चित व्यवस्था की जावे ताकि धर्मालु एवं तीर्थ यात्रियों को सुगमता से मां नर्मदा के दर्शन हो सकें।
