मध्यप्रदेश शासन के मंत्री श्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल की बाइट के प्रमुख बिंदु
* भारतीय जनता पार्टी के सहयोग सेल के माध्यम से संगठन के जो कार्यकर्ता है उनके सार्वजनिक जीवन में निश्चित रूप से कई जनहित के काम उनके पास आते हैं।
* इस तारतम्य में संगठन ने यह व्यवस्था बनाई है।
* प्रतिदिन मंत्रिमंडल के साथियों में से कोई ना कोई यहां पर उपस्थित रहते हैं, इसी दृष्टि से आज मैं यहां आया हूं।
* आज प्रदेश कार्यालय में आमजन और कार्यकर्ताओं की जनसमस्याओं को सुना।
* पूरे मध्यप्रदेश से विभिन्न स्थानों से कार्यकर्ता पधारे, मैंने उनकी जनसमस्याओं को सुना।
* अनेक मामलों का मौके पर ही त्वरित समाधान किया गया।
* जिन समस्याओं का तत्काल समाधान संभव नहीं हो सका, उन्हें संबंधित विभागों को प्रेषित किया गया।
* संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध एवं शीघ्र निराकरण के स्पष्ट निर्देश दिए गए।
